फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram mandir

अब भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन की है इच्छा

Wed, 05 Aug 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir
05एमएनपी-54-शहर के श्री एकरसानंद आश्रम में की गई सजावट। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आराध्य भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन का दृश्य टीवी पर देखकर भक्त और संत भावुक हो गए। पहले श्रीराम का जयकारा लगाया और फिर कहा कि अब भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन की इच्छा है। यह हमारा सौभाग्य है तो हमारे सामने प्रभु के मंदिर का भूमि पूजन हुआ। हम भले ही अयोध्या में नहीं थे, लेकिन वहां के हर एक क्षण का हमने अहसास किया है।
विज्ञापन

मेरा इससे बड़ा सौभाग्य और क्या होगा, मेरे जीते जी प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो रहा है। मेरा यह जन्म सफल हो गया।
-रामेश्वरानंद महाराज, महंत श्रीएकरसानंद आश्रम
आज का दृश्य देखने का सौभाग्य पुण्य कार्यों से मिला है। अब भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने की इच्छा है।
-हरीचेतना नंद महाराज, महंत चांदेश्वर धाम
आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आज जन-जन के प्रभु श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन हुआ है। भक्त के लिए इससे बढ़कर क्या है।
-अमर साहेब, महंत रज्जो देवी कबीर आश्रम
करोड़ों भक्तों की इच्छा आज पूरी हो गई है। अब जल्द ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा। यह क्षण ऐतिहासिक है।
-साहब लाल तिवारी, पुजारी श्री भीमसेन मंदिर
कभी सोचा नहीं था कि मेरे सामने ही प्रभु श्रीराम का मंदिर बनेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा है।
-रामवरन पांडेय
कलियुग में रामभक्तों के लिए इस दिन से बढ़कर और क्या होगा। जब उनके आराध्य का मंदिर बनने जा रहा है। अद्भुत अहसास कर रहा हूं।
-अजय गुप्ता
सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं, अब भूमि पूजन भी हो गया है। अब अयोध्या नगरी में हमारे आराध्य देव का मंदिर बनेगा। मन को संतोष है।
गिरीशचंद
बिना पलक झपकाए टीवी पर भूमि पूजन का प्रसारण देखा। आज के दिन इसके अलावा देखने के लिए कुछ और था भी नहीं।
-विनोद कुमार
आज राम मंदिर निर्माण का सपना साकार हो गया। अब प्रभु और उनके मंदिर के साक्षात दर्शन करने की लालसा मन में है।
-किताबश्री
कलियुग में भगवान श्रीराम का वनवास समाप्त हो गया है। हमारे प्रभु ने कितनी ही रातें टेंट में काटी हैं। अब भव्य मंदिर बनेगा।
-मीरा देवी
आज के दिन को रामभक्त कभी भी नहीं भूल पाएंगे। उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। भूमि पूजन कार्यक्रम भी ऐतिहासिक रहा।
-आशा देवी
हम सौभाग्यशाली हैं कि सृष्टि निर्माता भगवान के मंदिर का भूमि पूजन हमारे सामने हुआ है। यह हमारे जीवन का अनमोल क्षण है।
पुनीता देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed