{"_id":"61608d1b8ebc3e05ce76b950","slug":"ram-barat-taken-out-with-pomp-in-gangdundwara-kasganj-news-agr510811792","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगडुंडवारा में धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रामबरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगडुंडवारा में धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई रामबरात
विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा में श्रीराम बारात के शुभारंभ पर श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारते नगर पालि?
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। नगर के रेलवे रोड पंचायती बाग से श्रीराम लीला महोत्सव अंतर्गत नगर में श्रीराम की बरात बड़ी धूम धाम के साथ निकाली गई। श्रीराम बारात का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन संजीव महाजन ने फीता काटकर एवं मर्यादा परुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारकर किया। उन्होंने श्रीराम बरात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रीराम बरात में काली मंडल अपने पैतरे बदल बदल कर करतब दिखा रहे थे। बैंडबाजों के द्वारा धार्मिक ध्वनि में लोगों को थिरकते रहे। वहीं श्रीराम बारात में शामिल मनमोहक झाकियां लोगों का आकर्षण बनी रहीं। भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन किए गए वहीं श्रीराम के जयकारे लगाए गए। जगह जगह स्वागत कर श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारी गई। एटा रोड पर मिष्ठान का वितरण किया गया। बारात का स्वागत मुस्लिम समाज के लोगों ने कर हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की।
पटियाली तिराहा पर मोहम्मद बन्नी बहार मियां, साजिद हुसेन, फारूक हुसेन, इसरार अहमद ,चांद मिया ने, सब्जी मंडी में असरफ कुरेसी, आफाक, नफीस अहमद, आरिफ, चोक सट्टी में शाहिद पापुलर, इरफान, तारिक हसन ने स्वागत किया। श्रीराम बारात नगर भ्रमण कर वापस पंचायती बाग पहुची। जहां राम विवाह की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, महामंत्री प्रमोद यादव, शशांक राठौर, कुलदीप गुप्ता, अवधेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भव्यता से सजी अवधपुरी
नगर के कादरगंज तिराहे पर शाक्य समाज द्वरा अवधपुरी का भव्यता से सजाया गया। जिसका उदघाट्न विधायक ममतेश शाक्य तथा पूर्व चैयरमेन राजीव गुप्ता ने फीता काटकर किया। नृत्य कलाकारों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर गौरव गुप्ता सभासद, संजीव गुप्ता, देवेंद्र शाक्य, रवि सभासद, रिंकू सभासद, योगेंद्र बुलाकी, अनुभव शाक्य सहित अनेको शाक्य समाज के लोग मोजूद रहे।
जनकपुरी में हुआ 5 कन्याओ का विवाह
राजाराम चौराहा पर जनकपुरी समिति के द्वारा आकर्षक जनपुरी कर सजाई गई। उदघाट्न पटियाली विधायक ममतेश शाक्य तथा चेयरमैन संजीव महाजन ने फीता काटकर किया गया। जिसमें पांच निर्धन कन्याओं का विवाह कराकर उन्हें उपहार दिए गए। इस दौरान ध्रुव महाजन, अंकित वर्मा, अवेध गुप्ता, सचिन मिश्रा, संजीव गुप्ता एडवोकेट, ब्रज मोहन गुप्ता, चंद गुप्त आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा व सफाई व्यवस्था रही चाक चौबंद
श्रीराम बरात के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। वहीं श्रीराम बरात के साथ भी पुलिस कर्मी चलते रहे। सीओ उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार, आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी रिपुदमन मौजूद रहे। वहीं नगर में पालिका चैयरमेन संजीव महाजन के निर्देश के तहत लेखाकार श्रीकांत शर्मा ने सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई कराई तथा चूना आदि डलवाया।

कासगंज के गंजडुंडवारा में श्रीराम बारात के दौरान करतब दिखाते काली के अखाड़े के कलाकार।- फोटो : KASGANJ