फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram barat

प्रतीकात्मक रूप में निकली कुरावली में श्रीराम की बरात

Thu, 22 Oct 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
ram barat
करहल में श्रीराम बरात में श्रीराम के स्वरूप की आरती उतारते पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
कुरावली। नगर में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। कोरोना संक्रमण के चलते बरात का स्वरूप प्रतीकात्मक रहा। श्रद्धालुओं ने बरात का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

रियासत सुजरई से पूजन के बाद भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। स्वरूपों को मास्क लगाकर ई-रिक्शा से गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच पर बनाई गई जनकपुरी में लाया गया। जनकपुरी में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्रीराम का जानकी के साथ विवाह हुआ। रामलीला मेला कमेटी के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, लाला राज किशोर गुप्ता, भानु प्रताप वर्मा, प्रदीप सेठी, शिक्षक श्याम पाल आदि ने पूजन किया।
विज्ञापन

करहल में भी निकली बरात
करहल। कस्बे में मोटामल महाराज मंदिर के पास से श्रीराम की बरात निकाली गई। पारंपरिक मार्गों से होकर नगर में घूमी। बरात में देवी-देवताओं की झांकियां मनोहारी छटा बिखेर रही थीं। बरात ने कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इसके बाद जनकपुरी में भगवान श्रीराम और सीताजी के विवाह की रस्म हुई। सभी पदाधिकारी और भक्तजन कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवट संवाद का हुआ मंचन
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में कलाकारों ने केवट संवाद, दशरथ मरण, चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। संवाद सुनकर श्रोताओं ने श्रीराम के जयकारे लगाए। श्री रामलीला कमेट के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed