{"_id":"66f786454cb576abef01bc87","slug":"ram-barat-39-buildings-dilapidated-on-shri-ram-barat-procession-route-police-will-be-deployed-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Barat 2024: श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर 39 भवन जर्जर, पुलिस रहेगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat 2024: श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर 39 भवन जर्जर, पुलिस रहेगी तैनात
Sat, 28 Sep 2024 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:59 AM IST
सार
श्रीराम बरात शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस और नगर निगम ने चिन्हित भवनों पर लाल निशान लगाए हैं। ये भवन जर्जर हैं, जो गिर सकते हैं। ऐसे में बरात निकलने के दौरान जो लोग इन पर चढ़ कर झांकियां देखेंगे, उन्हें रोका जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पुराने में श्रीरामबरात शोभायात्रा शनिवार की दोपहर से निकलेगी। शोभायात्रा मार्ग पर 39 भवन जर्जर हैं। इनको नगर निगम और पुलिस ने चिह्नित किया है। भगवान के स्वरूपों के दर्शन के दाैरान लोगों को इन भवनों के पास खड़े होने से रोका जाएगा।
रामबरात मार्ग पर पड़ रहे 39 भवनों के गिरासू हिस्सों को हटाने का काम भी चल रहा है। बुधवार रात को फुलट्टी में जर्जर मकान को तोड़ने के दौरान छज्जा गिर गया था। मलबे में दबकर श्रमिक की मृत्यु हाे गई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि जर्जर भवनों पर लाल निशान लगाए हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस तैनात की है। पुलिसकर्मी लोगों को भवनों की तरफ खड़ा नहीं होने देंगे। आसपास के जिन भवनों पर निशान नहीं है, उनसे लोग झांकियों और स्वरूपों के दर्शन कर सकेंगे।