{"_id":"66f76a379c3238d0d60575d8","slug":"ram-barat-2024-mehendi-applied-on-the-hands-of-lord-shri-ram-will-become-groom-today-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Barat 2024: प्रभु श्रीराम के हाथों में रची मेहंदी, आज बनेंगे दूल्हा...सुनाई दे रही मंगल गीतों की ध्वनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Barat 2024: प्रभु श्रीराम के हाथों में रची मेहंदी, आज बनेंगे दूल्हा...सुनाई दे रही मंगल गीतों की ध्वनि
Sat, 28 Sep 2024 08:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 08:00 AM IST
सार
आगरा की एतिहासिक राम बरात की घड़ी अब नजदीक आ गई है। रघुवर आज चारों भाइयों के साथ माता जानकी को ब्याहने जाएंगे। इससे पूर्व चारों भाईयों को मेहंदी लगाई गई। उत्साह में महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
विज्ञापन
राम बरात आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में वो घड़ी अब आ गई है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। आज प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर माता जानकी को ब्याहने जाएंगे। अयोध्या नगरी में प्रभु राम के साथ उनके तीनों भाइयों की बरात को लेकर उत्साह और उल्लास छाया हुआ है। हर तरफ मंगल गीत गूंज रहे हैं। श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के हाथों में मेहंदी लगाने की रस्म शुक्रवार को हुई। श्रीराम आज दूल्हा बनेंगे। बरात में शामिल होने की हर मन में खुशी है।
विज्ञापन
मेहंदी उत्सव में चारों भाइयों के हाथों पर रानी कौशल्या ललिता शर्मा और राजा दशरथ संतोष शर्मा व उनके परिवार के प्रखर और युक्ति शर्मा ने मेहंदी लगाई। महिलाओं ने मंगल गीतों गाए। मेहंदी उत्सव का शुभारंभ श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, राजा दशरथ और रानी कौशल्या के स्वरूपों ने सियाराम का पूजन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर सुरेश उपाध्याय, प्रवीन, गौरव उपाध्याय, विमल शर्मा, प्रियंका, पूजा, आरती, प्रीति, गौतम सेठ, विकास जैन, शोभित, ज्योति, सत्यवीर तोमर, नितिन अग्रवाल, हरिनारायण चतुर्वेदी, मंजीत सिंह, अनुज अरोरा आदि मौजूद रहे।