फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rally to save from dengue-viral fever

डेंगू-वायरल फीवर से बचाव को निकली रैली

Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Rally to save from dengue-viral fever
रफ़रोजाबाद ! डेंगू से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरुक करते एनसीसी कैडेटस - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल की रोकथाम के लिए नगर निगम ने बुधवार को डेंगू और वायरल प्रभावित क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालीञ लोगों को जागरूक करने के साथ पैंफ्लेट वितरित किए गए। ।
विज्ञापन

शहर की मलिन और नई आबादी वाले क्षेत्रों से शुरू डेंगू और वारयल की रोकथाम की दिशा में नगर निगम के साथ सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। बुधवार को नगर निगम अधिकारियों के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने नई आबादी वाले क्षेत्रों मे जागरूकता रैली निकाली। रैली की शुरुआत नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने की। रैली डेंगू प्रभावित क्षेत्र ककरऊ, रहना, इंद्रपुरी हिमायूंपुर अन्य क्षेत्रों में पहुंची।
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों से बचने के लिए जागरूक किया गया। कूलरों और फ्रिज से जमा पानी निकलवाकर फिंकवाया गया। गंदगी और गोबर इत्यादि का सही निस्तारण के बारे में बताया। पंपलेट का वितरण किया। अभियान में एसआरके पीजी कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज व सीएल डिग्री जैन कॉलेज के कैडेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बटालियन कमांडर कर्नल प्रशांत पचौरी ने बताया की एनसीसी इस प्रकार के अभियानों में सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर है। प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान, लेफ्टिनेंट आरएन सिंह, लेफ्टिनेंट मुकेश चौधरी, सूबेदार बनी सिंह, हवलदार राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed