फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha Bandhan Sister Take Otah From Brother For Saftey Corona Virus

Raksha Bandhan 2020: कोरोना काल में इस बार एक ही रक्षासूत्र: सावधानी बरतें भैया

Mon, 03 Aug 2020 10:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 10:04 AM IST
सार

आयुष्मान और प्रीत योग में सजेगी भाई की कलाई

विज्ञापन
Raksha Bandhan Sister Take Otah From Brother For Saftey Corona Virus
रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन सोमवार को पारंपरिक रूप से मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना के संक्रमण के कारण स्थितियां बदली हुई हैं। न बाजारों में पहले की तरह रौनक हैं, न ही बसों और ट्रेनों में मारामारी है। लोग संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरत रहे हैं। इस मौके पर अमर उजाला ने बहनों से बात की तो उनका भी यही कहना था कि इस बार एक ही रक्षासूत्र है, भाई सावधानी बरतें।
विज्ञापन


1. बेवजह घर से बाहर न निकलें
मैं भाई से यह वचन लूंगी कि  वह न तो खुद बेवजह घर से बाहर निकले और न ही अन्य लोगों को निकलने दे। कोरोना का संक्रमण इन दिनों चरम पर है, सावधानी में ही सुरक्षा है - रश्मि यादव, महर्षिपुरम
विज्ञापन


2. मास्क पहनकर ही घर से निकलें
मैं भाई से वचन लूंगी कि जब भी घर से बाहर जाए, मुंह पर मास्क हो। एक मास्क जेब में भी रखे। जिससे बात करनी है, अगर उसके पास मास्क नहीं है तो उसे दे दे। बात करने वाले दोनों लोग मास्क लगाए हों तो संक्रमण का खतरा न के बराबर रह जाता है - गीता शर्मा, घटिया आजम खां
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दो गज की दूरी सबसे जरूरी
मैं अपने भाई से वचन लूंगी कि वह दो गज की सामाजिक  दूरी का पालन अवश्य करे। अगर किसी से बात कर रहा है तो उससे भी कह दे कि दूरी बनाकर रखे। भीड़ वाली जगह पर न जाए। मास्क भी पहने। कोरोना से बचने के लिए यही रक्षा सूत्र हैं - बिट्टू शर्मा, शाहगंज 

4. जेब में सैनिटाइजर रखे
मैं अपने भाई से कहूंगी कि वह घर में रहे तो थोड़ी-थोड़ी देर में साबुन से हाथ धोता रहे। परिवार के सभी सदस्य ऐसा करें। भाई को बाहर जाना पड़ता है। उससे वचन लूंगी कि अपनी जेब में हमेशा सैनिटाइजर रखे। जब भी कोई चीज छुए तो तुरंत ही हाथ सैनिटाइज कर ले - पूनम बघेल, सेवला 

सुबह 9:30 के दिन भर राखी  बांधने का शुभ योग
सोमवार को सुबह 9:30 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा काल में राखी बांधना शुभ नहीं होता। इसकेबाद दिन भर सर्वार्थ सिद्धी और आयुष्मान योग है। इसलिए किसी भी समय राखी बांधना शुभ रहेगा। इसमें अति शुभ समय दोपहर में 1:55 से 4:16 और शाम को 6:21 से 8:06 बजे तक रहेगा। इस बार रक्षाबंधन पर सावन के सोमवार के साथ पूर्णिमा भी है, इससे भगवान शिव और पार्वती की कृपा भी प्राप्त होगी। ( जैसा ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया )

आयुष्मान और प्रीत योग में सजेगी भाई की कलाई
रक्षाबंधन पर सोमवार को भाई की कलाई पर आयुष्मान और प्रीत योग में राखी बंधेगी। प्रीत योग भाई-बहन के बीच में अटूट स्नेह की डोर को मजबूत करेगा। आयुष्मान योग में राखी बांधने से भाई-बहन को सुख-समृद्धि के साथ दीर्घायु की प्राप्ति होती है। ( जैसा ज्योतिषाचार्य प्रयाग नारायन शर्मा ने बताया )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed