फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raksha bandhan 2020 rakhi shubh muhurat and timing

Raksha bandhan 2020: 558 साल बाद रक्षाबंधन पर दुर्लभ योग, भद्रा के बाद ही भाई को बांधें राखी

Sun, 02 Aug 2020 12:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2020 12:59 PM IST
सार

  • गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में वक्रीय रहेंगे, चंद्रमा भी शनि के साथ मकर राशि में 
  • सुबह 9:30 बजे तक रहेगी भद्रा, उसके बाद राखी बांध सकेंगी बहनें

विज्ञापन
Raksha bandhan 2020 rakhi shubh muhurat and timing
Raksha bandhan 2020

विस्तार

रक्षाबंधन का पर्व पर सोमवार को 558 साल बाद गुरु और शनि अपनी राशि में वक्रीय होंगे। गुरु अपनी राशि धनु में और शनि मकर में वक्रीय रहेंगे । चंद्रमा भी शनि के साथ मकर राशि में रहेगा। ऐसा योग 558 साल पहले 22 जुलाई 1462 में बना था। सोमवार को सुबह 9.30 बजे तक भद्रा रहेगी। भद्रा के बाद ही बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध सकेंगी।

विज्ञापन



बाह के ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि सोमवार और पूर्णिमा एक साथ होने से आनंद योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण योग बन रहा है। सोमवार को सुबह 9.30 से 10.30 बजे से शुभ, दोपहर 1.30 से 3 बजे तक चर, 3 से 4.30 बजे तक लाभ, शाम 4.30 से 6 बजे तक अमृत, 6 से 7.30 बजे तक चर का चौघड़िया मुहूर्त रहेगा । सोमवार के दिन रक्षाबंधन होने की वजह से अन्न एवं धन धान्य के लिए अच्छे अवसर पैदा होंगे ।

विज्ञापन

भद्रा में राशि नहीं बांधनी चाहिए

आगरा की ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि राखी बांधने के समय भद्रा नहीं होनी चाहिए । कहते हैं कि रावण की बहन ने उसे भद्रा काल में ही राखी बांध दी थी । इस कारण रावण का विनाश हो गया। इस बार इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस संयोग में सभी मनोकामना पूरी होतीं हैं। साथ ही आयुष्मान और दीर्घायु प्राप्त होती है।

सोमवार के दिन पूर्णिमा पड़ने का संयोग भी अच्छा है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसके अलावा तीन अगस्त को चंद्रमा का ही श्रवण नक्षत्र पड़ रहा है। मकर राशि का स्वामी शनि और सूर्य समसप्तक योग बना रहे हैं। शनि और सूर्य दोनों ही आयु बढ़ाते हैं। ऐसा संयोग 29 साल बाद आया है।



संबंधित खबर: Raksha Bandhan 2020: इस बार राखी पर भाई-बहन एक-दूसरे को देंगे अनोखा उपहार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed