फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh Tikait Mahapanchayat In Agra Today Live News Agra

भाजपा के गढ़ में राकेश टिकैत, कहा- जमीन बचानी है तो देश के लुटेरों से लड़नी होगी लड़ाई

Thu, 25 Feb 2021 10:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Feb 2021 10:19 AM IST
सार

कृषि कानून को वापस करने की मांग पर भारतीय किसान यूनियन लगातार सरकार पर दबाव डाल रही है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महापंचायत कर रहे हैं। बुधवार को राकेश टिकैत आगरा में किरावली पहुंचे। ये क्षेत्र भाजपा के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर का है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Mahapanchayat In Agra Today Live News Agra
किसान महापंचायत में मंच से किसानों को संबोधित करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान दिल्ली कूच के लिए तैयार रहें, देश के लुटेरों से लड़ाई लड़नी है। जल्द ही  देशभर से किसान 40 लाख ट्रैक्टर लेकर दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि ट्रैक्टरों में अभी से डीजल डलवा लें। पीएम मोदी मन की बात करते हैं लेकिन किसानों का हित उन्हें याद नहीं है। हमारी मांग है कि तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं और जेलों में बंद किसानों को रिहा किया जाए।

विज्ञापन


किरावली के मौनी बाबा के मंदिर के निकट स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को आयोजित किसान महापंचायत में दोपहर पौने चार बजे पहुंचे टिकैत ने कहा कि यह लड़ाई भारत सरकार से नहीं, देश के लुटेरों से है। अब भूख नया व्यापार होगा। किसानों का गेहूं, बाजरा, सरसों, धान बडे़ व्यापारियों की तिजोरी में बंद हो जाएगा, तो वे ऊंची कीमतों पर बेचेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस वालों के लिए कहा कि ये सब किसानों के बेटे हैं। अगर सांसद, विधायकों को पेंशन मिलेगी, तो फोर्स वालों को भी मिलेगी। फोर्स को नहीं तो सांसद विधायकों को भी नहीं मिलेगी। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस पर छूट खत्म कर दी। डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ दिए। अब किसानों की जमीन लेने की बारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किसानों की पगड़ी पर हाथ डाला है
भाकियू नेता ने कहा कि सरकार ने बीएसएनएल बेच दिया। रेलवे के साढे़ चार लाख लोगों को हटाने की तैयारी है। अब किसानों की पगड़ी पर हाथ डाला है। 20 वर्ष में जमीन नहीं बचेगी। इन लुटेरों से देश को बचाना होगा। ये लुटेरे लोगों को हिंदू-मुसलमान को बांटने का काम भी करेंगे। कोई भी इनके बहकावे मे न आए।

ट्रैक्टर रोके जाने पर गुस्सा जताया
किसान महापंचायत में आ रहे ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा रोके जाने की जानकारी मिलने पर टिकैत ने गुस्सा जताया। कहा कि दिल्ली में बैरियर तोड़कर ट्रैक्टर जा सकते हैं तो यहां भी आ सकते है। यह चौधरी चरण सिंह, वीर गोकुला, जाट महाराजा सूरजमल की धरती है।

चांदी का मुकुट पहनाया

किसान महापंचायत को संबोधित करने आए राकेश टिकैत का स्वागत मंच पर किसान नेताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया। राकेश टिकैत ने किसानों का हाथ उठाकर अभिवादन किया। युवाओं की भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंची लेकिन पदाधिकारियों ने सभी को अपने-अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया। 


तिरंगा लहराया
राकेश टिकैत के मंच पर पहुंचते ही वहां मौजूद किसान नेताओं ने तिरंगा लहराया और जय जवान, जय किसान के नारे लगाए। राकेश टिकैट पहली बार किरावली में महापंचायत कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान नेता यहां पहुंचे हैं। कई किसान तिरंगा साथ लेकर आए हैं।

सुरक्षा के लिए लगाया ड्रोन
पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरे से महापंचायत स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। मैदान में बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं। राकेश टिकैत को सुनने के लिए महिलाएं भी महापंचायत में पहुंचीं। बता दें कि किरावली का क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर का गृह क्षेत्र है। महापंचायत के लिए कार्यकर्ताओं ने नगला बोहरा, बदनपुर, बरनवाई, दूरा समेत कई गांवों में जनसंपर्क किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed