फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakesh Dixit became president and Vijay Peter became district minister

राकेश दीक्षित अध्यक्ष और विजय पीटर बने जिला मंत्री

Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Dixit became president and Vijay Peter became district minister
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का सोमवार को निर्विरोध निर्वाचन हो गया। सभी पदों के लिए एक-एक आवेदन आने के बाद चुनाव अधिकारी ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर के राकेश कुमार दीक्षित निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैनपुरी के शिक्षक विजय कुमार पीटर निर्विरोध जिला मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

सोमवार को नगर स्थित श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मे उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी जगवीर सिंह जिला मंत्री माध्यमिक शिक्षक संघ अलीगढ़ की देखरेख में किया गया। प्रत्येक पद के लिए एक-एक आवेदन ही आने पर चुनाव अधिकारी ने जनपदीय कार्यकारिणी निर्वाचित घोषित की।
विज्ञापन

सर्व सम्मति से अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर के शिक्षक राकेश कुमार दीक्षित को जिलाध्यक्ष, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के विजय कुमार पीटर को जिलामंत्री निर्वाचित किया गया। आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल की शिक्षिका रामकिशोरी, डीएवी मैनपुरी के सुनील कुमार, जैन इंटर कॉलेज करहल के हरिओम यादव, डीएवी घिरोर के आर्येंद्र सिंह, महाकवि देव कुसमरा के इंद्रेश सिंह और नेशनल इंटर कॉलेज भोगांव के रामखिलाड़ी यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर के प्रदीप कुमार चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष, भक्त वत्सल इंटर कॉलेज बिछवां के कमल पांडेय को आय व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। एकरसानंद इंटर कॉलेज के अनिल पांडेय, नेशनल भोगांव के राजीव मिश्रा, आजाद हिंद इंटर कॉलेज करहल के अमरेश चंद्र विश्वकर्मा, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के संजीव श्रीवास्तव, जनता इंटर कॉलेज नौनेर के अजय कुमार सिंह और गंगा सहाय की सीमा तिवारी को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सतीश चंद्र, अशोक कुमार यादव, यदुवीर नारायण दुबे, जितेंद्र कुमार सिंह, करन सिंह, विपिन कुमार दुबे, अशीष दुबे, राजेश कुमार दिवाकर, धर्मेंद्र सिंह, विनोद कुमार पांडेय, ब्रजलाल, मनीष कुमार त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह यादव, स्वतंत्र कुमार सिंह को सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर संरक्षक कृष्णा नंद दुबे, उदयवीर सिंह यादव, मुकेश चौहान, गोपालशरण सक्सेना, सत्यवीर सिंह, अनिल कुमार राठौर, उपदेश यादव, अशोक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed