फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajymarg ka darja

कासगंज छतारी व पटियाली बदायूं मार्गों को मिला राज्य मार्ग का दर्जा

Tue, 24 Nov 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
rajymarg ka darja
कासगंज अतरोली मार्ग, जिसे मिला है स्टेट हाईवे का दर्जा - फोटो : KASGANJ
कागसंज। शासन से जिले के दो प्रमुख मार्गों को राज्य मार्गों की श्रेणी में शामिल कर लिया है। इसके बाद जिले के तीन मार्ग राज्य मार्ग की श्रेणी के हो जाएंगे। मार्गों के राज्य मार्ग में शामिल हो जाने से लोगों को आवागमन में अब काफी सुविधा हो जाएगी। शासन से इन मार्गों को राज्य मार्ग की श्रेणी में शामिल कर लिए जाने के साथ ही लोक निर्माण विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

शासन से प्रदेश के 46 मार्गों को राज्य मार्ग का दर्जा दिया है। इसमें जिले के दो मार्ग भी शामिल किए हैं। कासगंज से अलीगढ़ जनपद के छर्रा, अतरौली होकर छतारी को जाने वाला मार्ग राज्य मार्ग में शामिल किया गया है। अब यह मार्ग स्टेट हाइवे 105 के नाम से पहचाना जाएगा। इस मार्ग की कुल लंबाई 61.840 किमी है। जिसमें से जिले की सीमा में इस मार्ग का लगभग 16 किलोमीटर हिस्सा लगता है। इसी तरह से सोरेख से बदायूं को जाने वाला मार्ग स्टेट हाइवे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

यह मार्ग कासगंज जिले के पटियाली से होकर बदायूं को जाता है। यह मार्ग आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं जिलों को जोड़ता है। इस मार्ग की कुल लंबाई 115 किमी है। जिसमें से जिले की सीमा में इस मार्ग का 30 किमी लंबा हिस्सा आता है। इस मार्ग को स्टेट हाइवे संख्या 141 नाम दिया गया है। अभी तक ये दोनों मार्ग प्रमुख जिला मार्गों की श्रेणी में शामिल थे। इससे पहले कासगंज से होकर जाने वाले पीलीभीत भरतपुर मार्ग को ही राज्य हाइवे का दर्जा मिला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed