फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajya sabha mp rletive bail in police station

राज्यसभा सांसद पौत्र सहित पांच को मिली थाने से जमानत

Wed, 19 Feb 2020 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
rajya sabha mp rletive bail in police station
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव अचलपुर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की भूखंड पर कब्जे के मामले में हिरासत में लिए गए राज्यसभा सांसद के पौत्र सहित पांच लोगों को थाने से जमानत मिल गई है। शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अचलपुर निवासी कलक्टर सिंह कठेरिया के पास पट्टे का भूखंड है। आरोप है इस भूखंड पर गोपालपुर निवासी राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव के पौत्र सुधाकर, ब्रजेश के अलावा धनपाल, प्रदीप उर्फ कालिया, रजनेश, बीरेंद्र उर्फ बंटी, एका फिरोजाबाद निवासी भूरे, नगला भाट औंछा निवासी शैलेंद्र, अचलपुर निवासी भोले कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। डीएम के निर्देश के बाद कलक्टर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

शिकायत सही मिलने पर अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। मंगलवार देर रात पुलिस ने राज्यसभा सांसद के पौत्र ब्रजेश सहित बंटी उर्फ बीरेंद्र, प्रदीप उर्फ कालिया, रजनेश निवासी गोपालपुर, भूरे निवासी एका फिरोजाबाद को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों को थाने से जमानत दे दी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया मामले में आरोपी बनाए गए शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed