फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajya Sabha: India’s reputation mortgaged to US Suman vs. Jaishankar over deported Indians

UP: अमेरिका में भारतीय से दुर्व्यवहार पर गुमराह कर रही सरकार...सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने ये कहा

Fri, 05 Dec 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Dec 2025 09:29 AM IST
सार

राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने आरोप लगाया कि अमेरिका में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है और सरकार इस मुद्दे पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रही है।

विज्ञापन
Rajya Sabha: India’s reputation mortgaged to US Suman vs. Jaishankar over deported Indians
राज्यसभा में बोलते सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : स्त्रोत स्वयं

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने अमेरिका से निर्वासित भारतीयों को लेकर बृहस्पतिवार को सदन में सरकार को घेरा। कहा कि अमेरिका में भारतीयों से दुर्व्यवहार हो रहा है। सरकार झूठ परोसकर गुमराह कर रही है। ऐसा लगता है कि मोदी सरकार ने भारत की साख को अमेरिका के हाथों गिरवी रख दिया है।
विज्ञापन


प्रश्नकाल में सुमन के इस सवाल पर राज्यसभा में हंगामा हुआ। भाजपा सांसदों ने सुमन के सवाल पर आपत्ति जताई। सुमन ने सदन में कहा कि पिछले 16 साल में 18 हजार से अधिक भारतीयों को अमेरिका ने निर्वासित किया है। विदेश मंत्री ने दावा किया था कि 5 फरवरी 2025 के बाद किसी भी भारतीय के साथ अमेरिका ने दुर्व्यवहार नहीं किया। यह सरासर झूठ है। 25 सितंबर को 73 वर्षीय हरजीत कौर जो 33 साल से अमेरिका में रह रही थीं, उनके साथ हिरासत केंद्र में दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें अमानवीय ढंग से बेड़ियां डालकर भारत भेजा गया।
विज्ञापन


सुमन के इस बयान का विदेश मंत्री जयशंकर ने खंडन करते हुए कहा कि हरजीत कौर के वकील ने शपथपत्र दिया है कि उनके मुवक्किल को हथकड़ी नहीं लगाई गई। सुमन ने पूछा कि मानव तस्करी और अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने वाली संस्थाओं के विरुद्ध क्या कार्रवाई की गई। जवाब में विदेश मंत्री ने सदन को बताया कि एनआईए ने मानव तस्करी के 27 मुकदमे दर्ज किए हैं जिनमें 169 लोगों को गिरफ्तार किया है। 132 लोगों के विरुद्ध आरोपपत्र दायर है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से मानव तस्कर गिरोह से जुड़े लोग पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed