{"_id":"5ce7efaebdec22071212d941","slug":"rajveer-singh-won-etah-constituency-victory-certificate-received-with-mla-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्याण सिंह के पुत्र ने विधायक पत्नी के साथ लिया जीत का प्रमाण पत्र, दोहराया जीत का इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याण सिंह के पुत्र ने विधायक पत्नी के साथ लिया जीत का प्रमाण पत्र, दोहराया जीत का इतिहास
Fri, 24 May 2019 06:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा-कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा-कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 May 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
सासंद राजवीर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र देते जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र की मतगणना की प्रक्रिया देर रात तक पूरी हुई। दो जनपदों में निर्वाचन की प्रक्रिया होने के कारण प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया में बिलंब होता रहा। देर रात्रि जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह ने नवनिर्वाचित सांसद राजवीर सिंह को जीत का प्रमाण पत्र सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। राजवीर सिंह ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोशीला स्वागत किया।
एटा लोकसभा क्षेत्र की कासगंज, अमांपुर एवं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की मतगणना मुख्यालय के मंडी स्थल पर संपन्न हुई। जबकि एटा और मारहरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना एटा मुख्यालय पर हुई। कासगंज की मतगणना पहले हो गई। जबकि एटा की मतगणना बिलंब से हुई।
एटा का चुनाव परिणाम कासगंज पहुंचने में बिलंब हुआ। देर रात्रि जब चुनाव परिणाम पहुंचा तब पूरे लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम तैयार हो सका। निर्वाचन आयोग को परिणाम की जानकारी देकर प्रमाण पत्र जारी करने की अनुमति ली। इसके बाद गुरुवार रात्रि 11 बजे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सांसद राजवीर सिंह को दिया।

राजवीर सिंह को मतगणना स्थल पर प्रमाण पत्र के लिए इंतजार करना पड़ा। सांसद ने यह प्रमाण पत्र अपनी पत्नी विधायक प्रेमलता एवं पुत्री के साथ ग्रहण किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद सांसद देर रात्रि मंडी स्थल से बाहर निकले तभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका जोशीला स्वागत किया। उन्हें मिष्ठान वितरित किया गया और फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान विधायक देवेंद्र राजपूत, देवेंद्र प्रताप सिंह, ममतेश शाक्य, डा. बीडी राना, दिनकर राव चतुर्वेदी, विनोद गुप्ता, अनुरोध प्रताप, रामनिवास राजपूत, गौरी शंकर शर्मा, केपी सिंह, सुरेश वाष्र्णेय, डीएस पाल, महेंद्र राना, महेंद्र बघेल, नीरज शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।