फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajsthan police registered murder case against uttar pradesh police

राजस्थान पुलिस ने यूपी पुलिस के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा

Fri, 12 Jan 2018 10:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Jan 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
rajsthan police registered murder case against uttar pradesh police
UP Police
पशु चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए राजस्‍थान की सीमा में घुसी यूपी पुलिस पर राजस्‍थान पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यूपी पुलिस की राजस्‍थान में दबिश के दौरान गांववालों से मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा में बसई थाना क्षेत्र के बसई जगनेर इलाके में 25 दिसंबर की रात को कई भैंस चोरी हो गई थीं। इसमें नामजद मुकदमा दर्ज था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बसई थाने की एक टीम राजस्‍थान की सीमा में ई। 
विज्ञापन


इस पुलिस टीम में इंस्पेक्टर विवेक शर्मा, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, महिला आरक्षी प्रिया रजनी, कांस्टेबल प्रदीप घनश्याम, शिवराम, उमाशंकर सहित दो पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोप है कि यूपी पुलिस के ये कर्मी राजस्थान पुलिस को सूचना दिए बिना राजस्‍थान की सीमा में प्रवेश कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान धौलपुर जिले के सरमथुरा इलाके में टीम ने दबिश दी। यहां पुलिस की गांव वालों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग में रामेश्वर नाम के एक व्यक्ति को गोली लगी जिसकी मौके पर मौत हो गई।

यूपी पुलिस टीम ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। मुठभेड़ में आगरा पुलिस की टीम में शामिल 9 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें एक सिपाही उमाशंकर की हालत चिंताजनक है। 

पुलिस अधीक्षक धौलपुर राजेश कुमार ने बताया कि मृतक रामेश्वर के पिता बनय सिंह की तहरीर पर आगरा पुलिस के सभी 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। राजस्थान पुलिस अब यूपी पुलिस के खिलाफ जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed