{"_id":"665f46edbca98d86f10ee570","slug":"rajkumar-chahar-said-now-he-will-not-give-public-chance-to-complain-after-winning-from-fatehpur-sikri-seat-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Sikri Lok Sabha: जीतने के बाद बोले चाहर, 'गलतियों से लेंगे सबक, अब जनता को नहीं देंगे शिकायत का मौका'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Sikri Lok Sabha: जीतने के बाद बोले चाहर, 'गलतियों से लेंगे सबक, अब जनता को नहीं देंगे शिकायत का मौका'
Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
सार
Fatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: फतेहपुर लोकसभा सीट से जीतने के बाद राजकुमार चाहर ने कहा कि 'गलतियों से सबक लेंगे, अब जनता को शिकायत का मौका नहीं देंगे'।
विज्ञापन
राजकुमार चाहर (फतेहपुर सीकरी से भाजपा से जीते)
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में फतेहपुर सीकरी से नव निर्वाचित सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि उन्हें जनता ने जो आशीर्वाद दिया है। उसका आभार शब्दों में नहीं जता सकते। उनको चक्रव्यूह में अभिमन्यु बनाकर मारने की योजना बनाई गई लेकिन जनता ने अर्जुन बनकर साथ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली बार की गलतियों से सबक लेंगे। जो कमियां रह गई थीं, उन्हें दूर किया जाएगा। अब सीकरी की जनता को शिकायत का कोई मौका नहीं देंगे। यह जीत मोदी और योगी की जीत है। उनकी सरकार की योजनाओं का लाभ हर तबके को मिला है। जनता ने इसीलिए प्यार दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीकरी में जल संकट को दूर करने के लिए पेयजल योजना को लागू करके इस संकट से निजात दिलाने के अलावा सींगना में आलू प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, बच्चों के लिए स्टेडियम की स्थापना और किसानों के लिए किसान भवन जैसे काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन