{"_id":"6949b6f00db2065f9907e861","slug":"rajendra-bhati-has-become-the-new-president-of-fcbm-agra-news-c-25-1-agr1035-946908-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राजेंद्र भाटी बने एफसीबीएम के नए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राजेंद्र भाटी बने एफसीबीएम के नए अध्यक्ष
विज्ञापन
राजेंद्र भाटी बने एफसीबीएम के नए अध्यक्ष
आगरा। फेडरेशन ऑफ कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चर्स ऑफ इंडिया (एफसीबीएम) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन वार्षिक सभा आयोजित की गई जिसमें नोएडा के उद्यमी राजेंद्र भाटी को एफसीबीएम का वर्ष 2026-27 के लिए नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने शपथ ग्रहण की।
एफसीबीएम के 53वें राष्ट्रीय अधिवेशन की मेजबानी उत्तर प्रदेश कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन ने की। तीन दिन चले इस सम्मेलन में 1500 से अधिक आंगुतक शामिल हुए। 16 राज्यों से कोरूगेटेड कारोबार से जुड़े उद्यमियों ने शिरकत की। तकनीकी सत्र से लेकर कारोबार की चुनौतियां और वर्तमान परिदृश्य पर मंथन हुआ। कारोबार को बढ़ाने पर चर्चा की गई। नालीदार डिब्बे बनाने और पैकेजिंग उद्योग में काम आने वाली देशी-विदेशी मशीनों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। नए अध्यक्ष का शपथ समारोह हुआ।
कई उद्यमियों ने प्रदर्शनी से मशीनें खरीदीं। इस सम्मेलन के चेयरमैन सुशील सूद, तकनीक सत्र चेयरमैन केपी सिंह, यूपी चैप्टर के अध्यक्ष एसके चौहान के अलावा नवनीत अग्रवाल, रामजीवन सिंह, संजय गुप्ता, परवीन गुप्ता, रविश दीक्षित, आचल मित्तल, फतेह सिंह, हितेश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, गौरव प्रताप सिंह, अरुण चौहान और स्वाति को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अगला सम्मेलन 2027 में हैदराबाद में आयोजित होगा।