फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajdhani express's diesel tank burst due to hitting bull in firozabad

फिरोजाबाद: दुर्घटनाग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, सांड़ टकराने से डीजल टैंक फटा

Wed, 07 Aug 2019 04:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
rajdhani express's diesel tank burst due to hitting bull in firozabad
टैंक फटने से बहता डीजल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली रेलखंड पर बुधवार तड़के पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12309) दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। फिरोजाबाद के टूंडला और मितावली रेलवे स्टेशन के बीच राजधानी एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया। 
विज्ञापन


सांड़ टकराने के कारण ट्रेन के इंजन के पीछे लगे एसएलआर के जनरेटर का डीजल टैंक फट गया। इसके कारण डीजल बहने लगा। गनीमत रही कि कोई चिंगारी नहीं उठी और समय रहते ट्रेन रुक गई। इससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन


अचानक ट्रेन में झटका लगने से यात्री सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। टूंडला से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और डीजल टैंक को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के चलते राजधानी एक्सप्रेस करीब आधा घंटे खड़ी रही। इस दौरान दिल्ली रेलखंड की अप लाइन पर रेल यातायात प्रभावित रहा, वहीं रेल यात्री भी परेशान रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed