फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raising cows and goats will make you rich Yogi government giving 50 lakh rupees apply

UP: गाय-बकरी का पालन पोषण बना देगा मालामाल, योगी सरकार दे रही 50 लाख रुपये; ऐसे करें आवेदन

Thu, 20 Mar 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 09:39 AM IST
सार

नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और राष्ट्रीय पशुपालन मिशन के तहत किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। गाय-बकरी पालने पर शासन से 50 लाख रुपये तक अनुदान मिल रहा है। 
 

विज्ञापन
Raising cows and goats will make you rich Yogi government giving 50 lakh rupees apply
 गाय- बकरी पालन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 गाय- बकरी पालन का व्यवसाय शुरू करना चाहते हो तो सरकार 50 लाख रुपये तक का अनुदान देगी। सरकार की नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और राष्ट्रीय पशुपालन मिशन से कई किसान इससे लाभान्वित भी हो चुके हैं। इच्छुक लोग विकास भवन या पशु चिकित्सा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

उप पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए पशुपालन योजना शुरू की है। इसमें 100-500 बकरी पालने पर सरकार 10-50 लाख रुपये तक का अनुदान देगी। इसमें करीब 20 लाख रुपये की लागत आती है। 50 फीसदी अनुदान 10 लाख रुपये सरकार देगी।

ये भी पढ़ें -  Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मिल रहा अनुदान
इसी तरह 500 बकरियों के पालन पर 50 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इसका लाभ लेते हुए अछनेरा के मांगरोल गुर्जर निवासी सुरेंद्र सिंह तोमर ने 100 बकरियों के पालन का व्यवसाय शुरू किया है। ऐसे ही नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत उच्च नस्ल की 25 दुधारू गाय पालने पर 50 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा।

ये भी पढ़ें -  UP Board 2025: उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन शुरू...कॉपियों में जवाब के साथ निकल रहे नोट, लगाई जा रही ये गुहार



 
विज्ञापन

ये नस्ल भी हैं शामिल
इसमें साहीवाल, गिर, थारपारकर और गंगातीरी नस्ल शामिल हैं। अनुदान तीन चरणों में दिया जाएगा। पहले चरण में निर्माण, दूसरे चरण में पशु की खरीद और तीसरे चरण में संरक्षण एवं रखरखाव के लिए दिए जाएंगे। शमसाबाद के खेड़िया गांव में संतोष सिकरवार ने गाय पालन शुरू कर दिया है। योजना के लिए 18 ने आवेदन किया, जिसमें से चार का चयन हो गया है।

ये भी पढ़ें -  Agra Metro: एमजी रोड से निकलना हुआ मुश्किल, सड़क चौड़ा किए बिना कर दी बैरिकेडिंग; जाम में फंस रहे लोग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed