फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain water store in school, civic

स्कूल परिसर में भरा पानी

Sat, 10 Aug 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
rain water store in school, civic
किशनी के प्राथमिक विद्यालय कुरशंडा में शौचालय के पास भरा पानी - फोटो : MAINPURI
किशनी। प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा के परिसर में घुटनों तक पानी भरा है। विद्यार्थी अकसर पानी में गिरकर भीग जाते हैं। शनिवार को परेशान बच्चों ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा में 80 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए जूते हाथों में लेकर आना पड़ता है। परिसर में पानी भरा हुआ है। स्कूल के अतिरिक्त कक्ष में भी कोई नहीं जाता। वहां जाने के लिए घुटनों तक पानी में से होकर जाना पड़ता है। कोई बच्चा शौचालय का भी प्रयोग नहीं कर सकता है। वहां जाने के लिए भी पानी में घुसना ही होगा।
विज्ञापन

सहायक अध्यापक प्रतीक तिवारी ने बताया कई बार गांव के प्रधान से कहा कि परिसर में मिट्टी डलवा दो पर वह हर बार आज की कल कहकर टालते रहते हैं। परेशान बच्चों ने शनिवार को स्कूल परिसर में ही प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से जल निकासी कराने की मांग की है। एसडीएम प्रेमप्रकाश का कहना है स्कूल की समस्या का प्रधान से कहकर शीघ्र ही निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed