{"_id":"6341b646ec2f8458fc522bd1","slug":"rain-water-filled-up-to-two-feet-on-the-roads-in-narakpuri-nala-sarovar-and-badboo-nagar-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: 'नरकपुरी, नाला सरोवर और बदबू नगर' में सड़कों पर दो फुट तक भरा पानी, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'नरकपुरी, नाला सरोवर और बदबू नगर' में सड़कों पर दो फुट तक भरा पानी, लोगों में आक्रोश
Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:07 AM IST
सार
जनसमस्याओं का समाधान न होने पर लोगों ने इन कॉलोनियों का नाम बदल दिया है। नए नामों के बैनर लगा दिए गए। फिर भी जनप्रतिनिधि और अफसर इन कॉलोनियों में समस्याओं को देखने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
वायु विहार में सड़क पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के अवधपुरी, दौरेठा क्षेत्र की कॉलोनियों में शनिवार की बारिश से हालात और खराब हो गए। छह कॉलोनियों में जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में यहां के लोगों ने इन कॉलोनियों के नाम नरकपुरी, नाला सरोवर, दुर्गंधशील कॉलोनी, बदबू नगर, कीचड़ नगर रखे थे। लोगों का कहना है कि इन कॉलोनियों की सड़कों पर चलना दूभर है।
विज्ञापन
शनिवार की बारिश से यहां सड़कों पर दो फुट तक पानी भर गया। कारें इस पानी में बंद हो गईं। दोपहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से निकल सके। गड्ढों के कारण कई लोग दिन में इन सड़कों से निकलने के प्रयास में गिरकर चोटिल हो गए। क्षेत्रीय निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि नाला अधूरा पड़ा होने के कारण यह समस्या है। एडीए ने भीमनगरी आयोजन के समय नाला अधूरा छोड़ दिया था। 13 साल से उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
छीछालेदर के बाद भी न जनप्रतिनिधि पहुंचे न अफसर
अवधपुरी, दौरेठा क्षेत्र के लोगों के अनूठे विरोध प्रदर्शन के कारण नगर निगम और एडीए की छीछालेदर पूरे देश में हो गई। देशभर के टीवी चैनलों और अखबारों की यह सुर्खियां बनी, पर कोई भी जनप्रतिनिधि और अफसर यहां नहीं पहुंचा। नगर निगम के नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने इससे पल्ला झाड़ लिया और कहा कि ये कॉलोनियां शहरी सीमा में नहीं हैं।
विज्ञापन
लोगों ने नाम कॉलोनियों के नाम बदलकर जताया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एडीए सीमा में इन कॉलोनियों को बताया और प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराया। क्षेत्रीय निवासी अनिल तिवारी के मुताबिक ये कॉलोनियां आगरा ग्रामीण विधानसभा का हिस्सा हैं। इसी विधानसभा से विधायक चुनीं गई बेबीरानी मौर्य अब कैबिनेट मंत्री हैं, पर उनके पास कई बार जाने पर भी समस्याओं का निदान नहीं हो पाया। वह एक बार भी उनकी पीड़ा जानने के लिए नहीं आईं।
संबंधित खबर- Agra: बहुत शानदार थे इन कॉलोनियों के नाम, बदलकर रखे गए नरकपुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, बोर्ड भी लगे
संबंधित खबर- Agra: बहुत शानदार थे इन कॉलोनियों के नाम, बदलकर रखे गए नरकपुरी, बदबू विहार, घिनौना नगर, बोर्ड भी लगे