फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain tempers the heat; mercury drops by 10 degrees

Agra News: बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर, 10 डिग्री गिरा पारा

Fri, 16 Oct 2026 03:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Rain tempers the heat; mercury drops by 10 degrees
बृहस्पतिवार को दोपहर को धूप की तपिश से बचने की को​शिश करतीं युवतियां। अमर उजाला - फोटो : Archive
आगरा। अक्तूबर में अप्रैल जैसी गर्मी झेल रहे शहर के लोगों को दोपहर बाद बदले मौसम और फिर शाम को हुई बारिश ने बड़ी राहत दी। दोपहर में आगरा प्रदेश में प्रयागराज, झांसी के बाद तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद शाम पांच बजे पारा 10 डिग्री लुढ़ककर 24 डिग्री पहुंच गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर तेज गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। बादलों की आवाजाही रही लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद तेज हवाएं चलीं और मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादल छाने से दिन में ही रात का एहसास होने लगा। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई जो शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

करीब 6.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इससे गर्मी झेल रहे लोगों की परेशानी कम हुई। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। खेरिया मोड़, राजपुर चुंगी, अमर होटल, दयालबाग, साकेत कॉलोनी, मारुति एस्टेट रोड, पश्चिमपुरी रोड पर पानी भर गया। यहां रात में पानी निकालने के लिए नगर निगम की टीमें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------


मंडी में किसानों का खुला रखा धान भीगा
अछनेरा। बारिश के कारण अछनेरा गल्ला मंडी में खुले में रखा धान भीग गया। खेतों में धान और बाजरे की फसल भीगने से किसान चिंतित हैं। बृहस्पतिवार को हुई बारिश में मंडी में पर्याप्त शेड नहीं होने के कारण खुले आसमान के नीचे रखा धान भीग गया। आंधी के कारण आढ़ती और किसानों को तिरपाल से अनाज ढकने का मौका नहीं मिल सका। इससे धान में नमी आ गई। खेत में खड़ी धान की अगेती फसल को भी आंधी और बारिश से नुकसान पहुंचने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed