{"_id":"5f19ccb58ebc3e9fdc6c4c87","slug":"rain-kasganj-news-agr451738767","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ढहा मकान, दबकर दो मासूम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ढहा मकान, दबकर दो मासूम घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। बुधवार शाम को हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव इंदाजसनपुर में एक मकान ढह गया। इसमें दबकर दो मासूम घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया।
गांव निवासी कुलदीप मजदूरी करता है। बुधवार रात को वह परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। देर रात अचानक उसके मकान का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे कुछ ईंटें छिटककर आंगन में भी गिर गईं। इससे चारपाई पर सो रहे मोहन (04) व रिंकी (06) घायल हो गए। परिजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए।
इसके अलावा घर में रखी अलमारी, खाद्यान्न, रसोई का सामान आदि मलबे में दब गया। घटना की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल क्षति का आकलन करने टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
- मकान गिरने की जानकारी मिली। क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा है। लेखपाल से पूरी रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेेगा कि कितना नुकसान हुआ है। - तिमराज सिंह, तहसीलदार, पटियाली।