{"_id":"64fe005b40aeabbcb3011938","slug":"rain-increased-problems-even-in-town-areas-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-4430-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कस्बाई इलाकों में भी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कस्बाई इलाकों में भी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
Sun, 10 Sep 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी/गंजडुंडवारा/अमांपुर/सहावर/सिढ़पुरा। कस्बाई इलाकों में भी तेज बारिश से सड़कों व गलियों में जलभराव होने से मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों को दिक्कतें हुईं। बारिश थमने दो से तीन घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी।
सोरोंजी तीर्थनगरी में दोपहर बाद 3 बजे से हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सभी नालों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। गली रामलाल, चौदहपोर, कसरेट बाजार, चक्रतीर्थ, लहरारोड, बारु, चौसंठ, कटरा बाजार चौराहा, कोतवाली चौराहा, बदरिया आदि कई स्थानों पर भीषण जल भराव के हालात दो घंटे से बने हुए हैं।
गंजडुंडवारा
में नगर में सुबह से ही बारिश हुई। वहीं दोपहर बाद तो तेज बारिश हुई। जिससे नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव से होकर लोगों को गुजरना पड़ा। हनुमानगढ़ी, मोहल्ला धनपाल, मुख्य मार्ग सहित अन्य स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानियां हुई।
विज्ञापन
अमांपुर
में बारिश से तापमान कम होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन जगह जगह हुए जलभराव ने लोगों को मुसीबतें बढ़ा दीं। सड़कें तालाब बन गईं। बारिश से बाजारों में लोगों का आवागमन कम ही रहा। लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा।
सहावर
में रविवार दोपहर एक बजे आसमान पर काले बादल छाए और कुछ देर में तेज बारिश शुरू हो गई। तकरीबन 2 घंटे हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन मुख्य रास्तों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले-नालियां ओवरफ्लो हो गए। इनका पानी सड़कों पर भर गया। ऐसे में जर्जर सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी। दो से तीन घंटे के बाद ही पानी की निकासी हो सकी।
कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सकता प्रभारी डाॅ संदीप राजपूत ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि बरसात के मौसम में अपने घर के आसपास कूड़ा व पानी को जमा न होने दें। जमे हुए पानी में कीटनाशक, जला मोबिल, कैरोसिन तेल आदि डालें। ताकि मच्छर प्रजनन न कर सकें। वही पानी की टंकी को ढंक कर रखें। फ्रिज, कूलर, फूलदानी व अन्य बर्तनों का पानी सप्ताह में एक दिन अवश्य सुखा लें। शाम के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। बुखार होने पर तुरंत उपचार व जांच कराएं।
कस्बा सिढ़पुरा में सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया अपराह्न होते-होते बारिश झमाझम होने लगी। जिससे हथठेला एवं दुकाने सुनसान दिखीं।
एक ओर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तो दूसरी ओर बारिश से दो पहिया वाहन चालक जहां-तहाँ खड़े दिखे और बारिश हल्की होने पर पुनः अपने गंतव्य की ओर बढ़ चले। बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।