फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain increased coldness

रात से सुबह तक हुई बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 23 Jan 2022 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
rain increased coldness
आगरा। शुक्रवार रात एक बजे करीब 15 मिनट तेज बारिश हुई। इसके बाद शनिवार अलसुबह फिर बारिश हुई। इस बारिश ने शनिवार को ठिठुरन बढ़ा दी। इस दौरान 4.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री और न्यूतनम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा तो रात में दो डिग्री का उछाल आया। बीते साल 22 जनवरी के मुकाबले इस साल का दिन ठंडा रहा, पर रात में पारा चार डिग्री ज्यादा रहा। बीते साल अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार को आगरा जहां प्रदेश के सबसे सर्द तीन शहरों में शामिल था, वहीं शनिवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर में सर्दी का प्रकोप ज्यादा रहा और आगरा टॉप 10 में भी जगह नहीं बना पाया। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी के साथ तापमान में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

आज भी बादल, बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को बादल छाए रह सकते हैं और बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में पारा सामान्य से कम रह सकता है, जबकि रात में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed