{"_id":"65e40886a6c7b6fbb60955c8","slug":"rain-in-many-cities-including-agra-cold-wind-will-blow-weather-will-be-for-next-24-hours-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आगरा समेत कई शहरों में रुक-रुककर हो रही बारिश, चलेगी ठंडी हवा; अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आगरा समेत कई शहरों में रुक-रुककर हो रही बारिश, चलेगी ठंडी हवा; अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम
Sun, 03 Mar 2024 10:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:51 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव है। सुबह से रात 10 बजे तक पूरे दिन रुक-रुककर कई बार रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर का मौसम बिगाड़ दिया है। लोगों को दिन में पड़ रही गर्मी से निजात मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मौसम में फिर से गर्मी बढ़ने लगेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में पिछले दो दिनों से बदलाव है। सुबह से रात 10 बजे तक पूरे दिन रुक-रुककर कई बार रिमझिम बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 25
न्यूनतम तापमान- 14
सूर्योदय- 6:41
सूर्यास्त- 6:20
एक्यूआई- 34

मथुरा का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को जिले में दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह तेज धूप और हवा की जुगलबंदी रही। दोपहर बाद एकाएक बादल घिर और गर्जन होने लगी। शहर सहित जनपद के अनेक इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवा चली तो कहीं ओले भी गिरे। एकाएक बदले मौसम ने आलू और सरसों की फसल उगाने वाले किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, ज्यादा बारिश होती है तो गेहूं की कटी फसल को भी नुकसान की आंशका है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी बारिश की संभावना है।

एटा का मौसम
बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बरसात और तेज हवाओं में गिरने की वजह से गेहूं, सरसाें और जौ की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं में अभी बाली ही निकली है ऐसे में उत्पादन में भारी गिरावट आएगी। आलू के सड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इसकी वजह से किसानों की चिंताएं बढ़ी हैं।