फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain in many areas, cloud cover, farmers upset

बिगड़ा मौसम- जिले में कई इलाकों में हुई बारिश, छाए रहे बादल, बादल देख किसान हुए परेशान

Thu, 06 Oct 2022 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:37 PM IST
सार

सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में जिले में हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसलें काफी बर्बाद हो गईं।उन्हें अब आलू और सरसों की फसल को लेकर चिंता सता रही है।

विज्ञापन
Rain in many areas, cloud cover, farmers upset

विस्तार

कासगंज। सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में जिले में हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण किसानों की खरीफ की फसलें काफी बर्बाद हो गईं। बृहस्पतिवार को पूरे दिन घने काले बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। इसको लेकर किसानों की धड़कनें बढ़ी हैं और वह परेशान हैं। उन्हें अब आलू और सरसों की फसल को लेकर चिंता सता रही है। कृषि विभाग ने भी बारिश को किसानों के लिए नुकसानदेह बताया है और किसानों को 9 अक्टूबर के अलर्ट तक सावधान रहने को कहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि किसान अभी सरसों की बुवाई न करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम बिगड़ने लगा। मौसम विभाग ने भी बृहस्पतिवार से 9 अक्टूबर तक का अलर्ट जारी कर दिया। अलर्ट के मुताबिक जिले भर में सुबह से ही काले घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग का अलर्ट भारी बारिश का भी है। इससे कभी भी भारी बारिश जिले में हो सकती है। बिगड़े मौसम को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि बारिश से पहले ही मक्का, बाजरा एवं धान की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। इस बारिश से आलू और सरसों की फसलों को भी नुकसान होगा। सरसों की बुवाई भी तमाम खेतों में हो चुकी है। ऐसे में पानी भरने पर फसल नहीं पनपेगी। बारिश से काफी बर्बादी हो रही है। उनके इलाके में बारिश हुई है। तमाम किसानों की मक्का खेतों में पड़ी है। पिछली बारिश के कारण पकी फसलें बर्बाद हो गईं। अब फिर से बारिश होने लगी है। ऐसी स्थिति में फसलों का बचाव नहीं हो पाएगा और किसान पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed