फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain in agra zone weather change

ब्रज में बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, बिजली गिरने से किसान की मौत

Sun, 03 Mar 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
rain in agra zone weather change
आसमान में छाए काले बादल - फोटो : अमर उजाला
बेमौसम बारिश ने एक बार फिर किसानों को परेशान कर दिया है। ब्रज में शनिवार रातभर रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही, तो रविवार सुबह गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। एटा जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई है। वहीं बारिश से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विगत दिनों तेज धूप के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। शनिवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाये रहे और देर शाम बूंदाबादी शुरू हो गई। रातभर रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही, लेकिन रविवार तड़के बिजली की गड़गड़ाहट से किसान परेशान हो गए। सुबह आठ बजे तक तेज गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। 
विज्ञापन


बारिश के दौरान एटा जिले में बिजली गिरने से खेत पर एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और राजस्व अधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। अफसरों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के साथ चली ठंडी हवा से तापमान गिर गया और लोगों को फिर से ठंड का अहसास हुआ। बारिश के चलते आवश्यक कामकाज प्रभावित हुए। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। पांच मार्च को बादल छट जाएंगे। छह और सात मार्च को तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed