फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain in agra weather change

आगरा के कई इलाकों में बरसात, उमस से मिली राहत, जलभराव से आफत

Fri, 02 Aug 2019 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
rain in agra weather change
बारिश के कारण हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में चार दिन बाद आसमान से राहत बरसी। शुक्रवार दोपहर को मौसम का मिजाज बदला और शहर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। हालांकि कुछ इलाके सूखे ही रह गए हैं। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। 
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री था। शुक्रवार की सुबह भी गर्मी से राहत नहीं मिली। 11 बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने लगे। 
विज्ञापन


दोपहर एक बजे शहर के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई। मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश में सड़कों पर लोग भींगते और मस्ती करते नजर आए। ताजमहल समेत अन्य ऐतिहासिक स्मारकों आए पर्यटकों ने बारिश ने जमकर लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने जहां तरफ लोगों को उमस से राहत दी, तो वहीं जलभराव होने से आफत भी हो गई। शहर के कई इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में बादलों की लुकाछिपी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed