फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain In Agra Today 7.7 Mm Latest News

आगराः हल्की बारिश में सड़कों पर बहे नाले, दो लाख लोग जलभराव से परेशान

Fri, 10 Jul 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:31 AM IST
सार

आगरा में महज 7.7 मिमी बारिश में नाला सफाई का दावे डूबे

विज्ञापन
Rain In Agra Today 7.7 Mm Latest News
घरों के अंदर घुसा बदबूदार पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महज 7.7 मिमी. बारिश हुई और नगर निगम के नाला सफाई का दावे डूब गए। इतनी सी बारिश में ही देवरी रोड, शिवाजी मार्केट, यमुनापार, शास्त्रीपुरम में दो लाख से ज्यादा आबादी को जलभराव की मुसीबत झेलनी पड़ी। ट्रांसयमुना की ओर झमाझम बारिश हुई। यहां नाला सफाई के दावे थे, फिर भी जलभराव हुआ। देवरी रोड पर नाला बन नहीं पाया है, इस कारण यहां लगभग चार किमी क्षेत्र में पानी भरा। यह तीन घंटे तक नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


यहां भी नाला सफाई न होने से दिक्कत
रामनगर, चर्च रोड, ट्रांसयमुना, लोहामंडी, खातीपाड़ा, राजपुर चुंगी, शाहगंज, नगला मोहन, नगला पदी, इंदिरापुरम, अवधपुरी, तोता का ताल में सड़क पर पानी भर गया।
विज्ञापन


नाले की कीचड़ पूरी सड़क पर फैली
मधु नगर चौराहे पर नाले की सिल्ट निकाली गई थी। यह बारिश केपानी के साथ पूरी सड़क पर फैल गई। इसी तरह आवास विकास, शंकरगढ़ पुलिया, रामनगर में नाले की सिल्ट सड़क पर फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदनगर में घरों के अंदर घुसा बदबूदार पानी
शहीदनगर में जलभराव केकारण बदबूदार पानी घरों के अंदर घुस गया। लोगों को इसे बाहर निकालने में घंटों लगे।

आगाह : नाला सफाई न होने पर अमर उजाला ने चेताया था 
जून के महीने में नगर निगम के नाला सफाई अभियान में लापरवाही बरतने पर अमर उजाला ने चेताया था कि बारिश में शहर में जलभराव होना तय है। बृहस्पतिवार को केवल आधे शहर में ही चंद मिनट झमाझम बारिश हुई और इससे नगर निगम की पोल खुल गई। नाला सफाई में बरती गई लापरवाही के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव से बचा जा सकता था। लोगों में इसी बात की चिंता है कि मामूली बारिश में यह हाल है। अगर एक घंटे की तेज बारिश हुई तो क्या होगा?

देवरी रोड पर पंप लगाया, दूर होगी समस्या
सूर सदन, मदिया कटरा सहित जिन जगहों पर पिछली साल जलभराव हुआ था, वहां इस बार नहीं हुआ। देवरी रोड पर नाला नहीं है। इस वजह से पानी भरा है। वहां नाले का निर्माण शुरू हो चुका है और वहां पंप भी लगाया गया है। वहां भी समस्या दूर हो जाएगी - अरुण प्रकाश नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed