फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain In Agra Roads Damage Accident On Bodla

आगरा: बारिश से धंस गईं नई सड़कें, गहरे गड्ढों के कारण बोदला रोड पर हुए हादसे

Thu, 29 Jul 2021 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Jul 2021 11:47 AM IST
सार

बेहद खतरनाक गड्ढों के कारण कई वाहन इनमें फंसकर पलट गए, जबकि बाइक सवार कई युवकों को चोटें आईं। पानी भरा होने के कारण गहरे गड्ढों को वाहन सवार देख नहीं सके और उसमें गिर पड़े। 

विज्ञापन
Rain In Agra Roads Damage Accident On Bodla
बारिश के बाद सड़कें हुई खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश से बुधवार की न केवल शहर में जलभराव हुआ, बल्कि वेस्टर्न जोन की सड़कों की हकीकत सामने आ गई। इन सड़कों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए, जिस वजह से ट्रैफिक रुक गया। बेहद खतरनाक गड्ढों के कारण कई वाहन इनमें फंसकर पलट गए, जबकि बाइक सवार कई युवकों को चोटें आईं। पानी भरा होने के कारण गहरे गड्ढों को वाहन सवार देख नहीं सके और उसमें गिर पड़े। बुधवार को लोहामंडी-बोदला रोड, जगदीशपुरा, गढ़ी भदौरिया, किशोरपुरा, शांतिपुरम, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, कलाकुंज, मारुति एस्टेट, बोदला रोड, श्याम नगर के सामने, विनय नगर मोड़, महर्षिपुरम, गुरुद्वारा गुरु के ताल पर बुलट अड्डा के पीछे, अवधपुरी, भावना क्लार्क होटल, फतेहाबाद रोड, बल्केश्वर, ट्रांसयमुना, पश्चिमपुरी, 80 फुट रोड, हरीश नगर, फूड सर्किल के सामने, अरविंद पुरम, शैलेंद्र पुरम, सेक्टर चार में बारिश के कारण जलभराव में सीवर और पानी की लाइनें धंस गईं, जिनमें दो से चार फुट गहरे गड्ढे हो गए। मारुति एस्टेट से बोदला नबी सराय के बीच एक किमी में 40 से ज्यादा गड्ढे हो गए, जिस वजह से सड़क की एक लेन पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। यहां अग्रवाल स्वीट्स के पास बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक दूसरी लेन से ही उल्टी दिशा में निकाला गया।

विज्ञापन

Rain In Agra Roads Damage Accident On Bodla
शहर की जलमग्न सड़कें - फोटो : अमर उजाला
कई जगह गिट्टियां बिछाईं
बारिश के कारण पाइप लाइन वाली जगहों पर मिट्टी का कॉम्पेक्शन हुआ है। हमने सुबह ही बारिश के बाद जेसीबी तैयार की थी ताकि गड्ढों के होने पर तुरंत गिट्टियां बिछाई जा सकें। लोहामंडी, बोदला रोड पर हमने कई जगह ऐसा ही किया। - यदुनाथ सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जलनिगम निर्माण इकाई

गड्ढे में गिरा, हाथ में चोट
अपने भाई के साथ बोदला जा रहा था, लेकिन पानी से भरी सड़क पर गड्ढा नजर नहीं आया। बाइक के साथ दोनों गिर पड़े। हाथ पर चेाट आई है। दुकानदारों ने उठाया। - आकाश कुमार, अलबतिया रोड

पांच लोग गड्ढे में गिरे
कैलाशपुरी मोड़ पर बड़ा गड्ढा हो गया, जिसे पानी भरा होने के कारण मेरी तरह और भी लोग नहीं देख पाए। मेरे साथ पांच और लोग गड्ढे में गिर पड़े। बाद में यहां डंडे लगवाए ताकि कोई और शिकार न हो - सीमा सिंह, मदिया कटरा

श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल: आईएमए की जांच समिति को मरीजों ने दी अहम जानकारी, रिपोर्ट में किया शामिल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed