फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rain fall

आफत की बारिश: जिले में 24 घंटे में बरस गया 40.3 मिलीमीटर पानी

Tue, 11 Oct 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
rain fall
कासगंज: गंजडुंडवारा के इंदाजसनपुर में खेतों में भरा बारिश का पानी। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में पिछले पांच दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त है। ग्रामीण इलाकों में खेतों, खलियानों से लेकर शहरों के गली मोहल्लों में जगह-जगह जलभराव है। कीचड़ और दलदल से लोग परेशान हैं। जिले की तीनों तहसीलों में 24 घंटे में 40.3 मिलीमीटर औसत बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश सहावर तहसील क्षेत्र में 58 मिलीमीटर हुई। कासगंज तहसील क्षेत्र में 52 और पटियाली तहसील क्षेत्र में 11 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

ज्यादा बारिश से शहरी और कस्बाई इलाकों का ड्रेनेज सिस्टम जवाब दे गया है। गली, मोहल्लों और कॉलोनियों में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। कई मार्ग कट गए हैं। बारिश का पानी घरों, दुकानों में घुस रहा है। लवकुश नगर, गंगेश्वर कॉलोनी, सोलहबीघा, गंदा नाला, सोरोंगेट, अशोकनगर अस्पताल कॉलोनी, लक्ष्मीगंज, रेलवे रोड, गली बौहरान, गप्पू चौराहा, बिलराम गेट, छर्रा रोड, किला मोहल्ला, दुर्गा कॉलोनी, सूत की मंडी, खेड़िया मोहल्ले आदि इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही हालात नदरई गेट, प्रभुपार्क रोड, मालगोदाम चौराहा, बिलराम गेट, सहावर गेट एवं सोरोंगेट के बाजार व औद्योगिक आस्थान में बने हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में किसान बारिश से खासे परेशान हैं। खेतों में पिछले 4-5 दिनों से पानी भरा हुआ है। पानी भरा होने से फसलें गिर गई हैं। मक्का, बाजरा, धान, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलें तबाह हो गईं। फसलों की बर्बादी देखकर किसानों की आंखों में आंसू हैं। सब्जी की फसलें भी तबाह हो गई हैं। इससे मंडी में आवक कम होेने से भाव 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed