Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Rain damages mung bean crop, demands survey; farmers submit memorandum to Fatehabad tehsildar, demanding compensation
{"_id":"6a2071defbadd705df0dec07","slug":"rain-damages-mung-bean-crop-demands-survey-farmers-submit-memorandum-to-fatehabad-tehsildar-demanding-compensation-agra-news-c-421-1-sagr1008-9483-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश से मूंग की फसल खराब, सर्वे कराने की मांग, किसानों ने तहसीलदार फतेहाबाद को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश से मूंग की फसल खराब, सर्वे कराने की मांग, किसानों ने तहसीलदार फतेहाबाद को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे की मांग
फोटो।बारिश से मूंग की फसल में हुए नुकसान को लेकर भाकियू पदाधिकारी व किसान तहसीलदार को ज्ञापन दे
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों की मूंग की फसल को हुए नुकसान पर बुधवार को भाकियू चौधरी चरण सिंह के पदाधिकारियों व किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार बबलेश कुमार से मिला। ज्ञापन देते हुए उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व क्षेत्र में हुई तेज बारिश से खेतों में खड़ी मूंग की फसल बुरी तरह नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि प्राकृतिक आपदा के चलते उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने मांग की कि फसलों का जल्द सर्वे कराया जाए। जिन किसानों की फसल में 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए। जिन गांवों में जलभराव है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष बीरी सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीचंद वर्मा, तहसील सचिव सत्यनारायण वर्मा, बलबीर सिंह, फूल सिंह, विजेंद्र चौहान, नीरज पचौरी, जितेंद्र शर्मा आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।