फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain caused soil erosion under track between Hetampur Dholpur station of Jhansi Railway Division

Agra: बारिश से हेतमपुर स्टेशन के पास धंसा ट्रैक, दो ट्रेनें की गईं निरस्त और कई के बदले रूट; देखें पूरी सूची

Sun, 10 Sep 2023 10:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 10:31 PM IST
सार

आगरा में बारिश से हेतमपुर स्टेशन के पास ट्रैक धंस गया। इससे उस रूट की दो ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। वहीं कई के रूट बदल दिए गए। आगे पढ़ें और देखें पूरी सूची...

विज्ञापन
Rain caused soil erosion under track between Hetampur Dholpur station of Jhansi Railway Division
Agra: बारिश से हेतमपुर स्टेशन के पास धंसा ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी रेल मंडल के हेतमपुर-धौलपुर स्टेशन के बीच बारिश से ट्रैक के नीचे मिट्टी का कटान हो गया। इससे डाउन लाइन के धंसने की आशंका पर तीन घंटे से अधिक यातायात बंद रहा। रेलवे ने दो ट्रेन निरस्त करते हुए कई के रूट डायवर्ट कर दिए हैं।

विज्ञापन


वाणिज्य प्रबधंक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि तड़के हेतमपुर स्टेशन पर मिट्टी के कटान से करीब 10 मीटर का डाउन ट्रैक का हिस्सा धंसने की आशंका की जानकारी आई। इस पर डाउन ट्रैक पर ट्रेन यातायात रोक दिया। गाड़ी संख्या 11807 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा छावनी पैसेंजर को ग्वालियर स्टेशन तक ही चलाया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: बारिश के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों में कौतूहल; देखने को लगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर से आगरा कैंट के बीच निरस्त कर दिया। गाड़ी संख्या 11808 आगरा छावनी-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी को ग्वालियर स्टेशन से ही झांसी तक चलाया गया। ट्रेन ग्वालियर-आगरा छावनी के बीच निरस्त रही। गाड़ी संख्या 14211/14212 ग्वालियर-नई दिल्ली-ग्वालियर इंटरसिटी को भी रविवार को निरस्त कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- तलाकशुदा महिला से हैवानियत: बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला-'मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा'

इन ट्रेनों का किया है रूट डायवर्ट

  • 12192 जबलपुर- निज़ामुद्दीन को ग्वालियर-इटावा-गाजियाबाद-निज़ामुद्दीन के रास्ते।
  • 12617 एर्नाकुलम-निज़ामुद्दीन को ग्वालियर-इटावा-गाजियाबाद-निज़ामुद्दीन के रास्ते।
  • 12641 कन्याकुमारी-निज़ामुद्दीन को बीना-कोटा-मथुरा मार्ग से होगा संचालन।
  • 12781 मैसूर-निज़ामुद्दीन को बीना-कोटा-मथुरा के रास्ते से गुजारा जाएगा।
  • 12807 विशाखापत्तनम-अमृतसर को बीना-कोटा-मथुरा मार्ग से चलाई जाएंगी।
  • 18237 विलासपुर-अमृतसर को बीना-कोटा-मथुरा के रास्ते से होगा संचालन।
  • 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर को मालखेड़ी-कोटा-मथुरा के रास्ते से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed