फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain caused power outage, increased problems

Agra News: बारिश से बिजली हुई गुल, बढ़ी परेशानी

Sat, 28 Dec 2024 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Dec 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Rain caused power outage, increased problems
बारिश के दौरान आवास विकास में गिरी पेड़ की टहानी। संवाद
मैनपुरी। जिले भर में शुक्रवार की रात को तेज गर्जना के साथ बादल बरसे। इसके चलते कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। इधर विद्युत निगम की ओर से केबल बदलने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके चलते 12 घंटे से अधिक बिजली कई क्षेत्रों में प्रभावित हुई। बारिश को लेकर किसानों ने कहा कि हालांकि शुक्रवार रात तो ज्यादा बारिश नहीं हुई। आगामी समय में तेज बारिश होगी तो वो आलू की फसल को प्रभावित करेगी। वहीं, गेहूं को लाभ होगा।
विज्ञापन

बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। गलन भरी सर्दी बढ़ गई है। शनिवार को भी बादल छाए रहे। सुबह के समय सर्द हवाओं ने लोगों को खूब परेशान किया। सर्दी बढ़ने के साथ ही अब कोहरा भी बढ़ने लगा है। रात में देहात के मार्गों पर वाहन संचालन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


आज से बढ़ेगा कोहरा, न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार से अगले शनिवार तक कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed