{"_id":"6681b4480e864da294091b14","slug":"rain-became-a-disaster-people-struggled-with-waterlogging-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-117307-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बारिश बनी आफत, जलभराव से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बारिश बनी आफत, जलभराव से जूझे लोग
Mon, 01 Jul 2024 01:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में रविवार को हुई बारिश आफत बन गई। शहरी क्षेत्र से लेकर कस्बाई क्षेत्रों तक जलभराव हो गया। घरों दुकानों में पानी घुस जाने से लोगों को क्षति उठानी पड़ी। जलभराव हो जाने से जनजीवन ठहर गया, लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए। बारिश थमने के बाद ही लोगों ने आवागमन शुरू किया। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हुए।
देर रात रुक-रुक कर बारिश हुई। सुबह आठ बजे के करीब बारिश शुरू हुई। जो काफी तेज थी। देखते ही देखते जलभराव के हालात बनने लगे। चित्रगुप्त कालोनी, मुंशीलाल पड़ाव, गंदा नाला, नावल्टी रोड, बोहरान गली, गंगेश्वर कॉलोनी, 16 बीघा सहित आवास विकास कॉलोनी, बिलराम गेट बााजर, तहसील रोड, सोरों गेट, गली छेदालाल सहित अन्य मार्गों पर पानी भर गया।
मार्गों पर आधे से एक फुट तक पानी जमा हो गया। इतना अधिक पानी जमा हो जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। जब तक पानी बरसता रहा उतनी देर तक लोग अपने घरों में कैद हो गए। बारिश के चलते नदरई गेट क्षेत्र में कई घरों, में पानी भर गया। जिससे लोगों को दिक्कतें हुई। बारिश थमने के बाद लोग पानी की निकासी करने में जुट गए। इसके अलावा पालिका भवन परिसर, डीआरएमओ कार्यालय,प्रभुपार्क, बारह पत्थर मैदान सहित अन्य इलाकों में पानी भर गया।
विज्ञापन
देर रात से दोपहर तक कभी धीमी तो कभी तेज हुई बारिश
गंजडुंडवारा। क्षेत्र में भोर में तीन बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। सारी रात बारिश होने के बाद दिन में बारिश होती रही। दोपहर तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। लगातार बारिश होने से जगह- जगह ताल तलैया नजर आने लगे।
लगातार बारिश के कारण शेरबानी स्कूल के मार्ग पर पानी जमा हो गया। एक गाड़ी मार्ग की पुलिया में फंस गई। काफी प्रयास के बाद इसे बाहर निकाला जा सका। हनुमान गढ़ी चौराहा पर पानी जमा हो गया। इस क्षेत्र में नवरंग वस्त्रालय सहित कई घरों में पानी भर गया। थाना रोड, मोहनपुर रोड, स्टेट बैंक रोड, सुदामापुरी रोड, मूलचंद, पिचिया वाली गली सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी टीन बाजार, सर्राफा बाजार, सहित गली मोहल्लों में जलभराव होने से पानी लोगों के घरों में घुस गया।
जिससे लोगों की दिक्कतें बढ गई। बारिश थमने के बाद लोग पानी निकालने में जुट गए। बारिश के चलते बाजार भी समय से नहीं खुल सके। लोग घरों में कैद रहे। बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति बाधित रही।
बारिश का पानी घुसने से उठनी पड़ी क्षति
सिढ़पुरा। कस्बे में सुबह से शुरू हुई बारिश से कुछ घंटों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश का पानी लोगों के घरों, दुकानों में जमा होने से लोगों को दिक्कतें हुई। इस दौरान खाने पीने के सामान खराब हुए। बारिश के चलते बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही। धुमरी रोड पर बेसमेंट की दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों की जमीन पर रखे सामान खराब हो गए।
दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। ओमपाल शाक्य,दिनेश शाक्य सहित कई लोगों की बेसमेंट में किराना,बर्तन,जनरल स्टोर,फर्नीचर सहित कई दुकानों में पानी घुस गया। दुकानदारों ने जब दुकान खोली तो इतना बड़ा नुकसान देख कर परेशान हो उठे आनन-फानन में परिजनों तथा मजदूरों की सहायता से पानी निकालने का प्रयास किया तब तक काफी नुकसान हो चुका था।