{"_id":"6150a4d48ebc3e04b9361c22","slug":"rain-became-a-boon-for-paddy-and-a-curse-for-other-crops-kasganj-news-agr509122175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान के लिए वरदान तो अन्य फसलों के लिए अभिशाप बनी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान के लिए वरदान तो अन्य फसलों के लिए अभिशाप बनी बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। मौसम कभी स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा है तो कभी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। अब तक फसलों को राहत पहुंचाने वाला यह मौसम अब फसलों के लिए अभिशाप बनने लगा है। धान की फसलों को छोड़ अन्य फसलें इस मौसम से प्रभावित हो गई हैं। किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि और बारिश हुई तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
बारिश का यह मौसम फसलों के लिए अब तक अनुकूल रहा, लेकिन अब प्रतिकूल हो गया है। क्योंकि अधिक बारिश होने के कारण खेतों में तैयार खड़ी मक्का और बाजरा की फसलें गिरने लगी हैं। जिससे पैदावार कम होने की आशंका बढ़ गई है।
हालांकि यह जरूर है कि धान की फसल के लिए यह मौसम वरदान बना हुआ है। क्योंकि धान की फसल में पानी की जरूरत होती है। किसानों की मानें तो यदि और बारिश हुई तो बर्बादी होने लगेगी। क्योंकि गिरने के बाद फसलें गलकर सड़ने लगेंगी। इधर मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले दिनों में और बारिश होगी। इसको लेकर किसानों की धड़कन बढ़ी हुई हैं। किसान नाथूराम, प्रेमपाल का कहना है कि अधिक वर्षा फसलों के लिए नुकसानदायक है। इस लिए अब बारिश न हो तो ही फायदा है।
विज्ञापन
बारिश अधिक होने पर खेतों में पानी भर जाता है तो फसलों की जड़ें कम हो जाती हैं और फसलें गिरने लगती हैं। धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है और कोई नुकसान नहीं हैं। सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।