फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain accompanied by strong wind became a disaster on the crops.

Agra News: तेज हवा संग फसलों पर आफत बनकर बरसी बारिश

Thu, 12 Sep 2024 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Sep 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Rain accompanied by strong wind became a disaster on the crops.
कासगंज। जिले में मंंगलवार की रात को हुई बारिश फसलों के लिए आफत बन गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलें गिर गई। पांच घंटे में 34.66 मिमी बारिश दर्ज की गई। फसलों की बर्बादी होने से किसानों की चिंता बढ़ा दी है।जिले में 1.08 लाख हेक्टेयर में खरीफ की फसल बोई गई है। सितंबर माह में अभी तक 13.33 मिमी बारिश हुई थी। कम बारिश होने से फसलें सूखने लगी थीं। मंगलवार को रात के समय जब बारिश शुरू हुई तो किसान को लगा कि अब फसलों को पर्याप्त पानी मिल जाएगा। हालांकि जरूरत से ज्यादा बारिश ने किसान को कराहने पर मजबूर कर दिया। रात में करीब तीन बजे शुरू हुआ बारिश का दौर लगातार पांच घंटे बना रहा। बारिश के साथ चली तेज हवा से फसलें खेतों में भरे पानी में गिर गई। धान, मक्का, बाजारा, सहित अन्य फसलों को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा। सुबह के समय बारिश थमने पर किसान खेतों में पहुंचे तो फसलों को गिरा देख उनके माथे पर चिंता की लकीरें आ गई। जिले में रात में सबसे अधिक बारिश पटियाली तहसील क्षेत्र में हुई। इस क्षेत्र में 44 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, कासगंज में 32 मिमी बारिश दर्ज हुई। सहावर में 28 मिमी बारिश दर्ज हुई। रात तीन बजे से सुबह आठ बजे तक जिले में 34.66 मिमी औसत बारिश होने से खेतों में पानी जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed