फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railways

पीएम मोदी की हरी झंडी मिलते ही डेडीकेट फ्रेट कॉरीडॉर पर दौड़ने लगीं मालगाड़ियां

Tue, 29 Dec 2020 06:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
railways
न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन से निकलती मालगाड़ी - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाते ही न्यू भाऊपुर एवं न्यू खुर्जा रेलवे स्टेशन से मालगाड़ियों ने अपने नए ट्रैक पर रफ्तार पकड़ ली। न्यू खुर्जा से आने वाली लांग हॉल मालगाड़ी को डीएफसीसी (डेडीकेट फ्रेट कॉरीडोर कारपोरेशन) के अधिकारियों के साथ फिरोजाबाद सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने हरी झंडी दिखाते हुए गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

रेलवे की कुल 81 हजार करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। न्यू खुर्जा रेलवे स्टेशन से पहली डाउन लांग हॉल मालगाड़ी 12 हजार हॉर्स पावर के आधुनिक इंजन से दौड़ती हुई 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर 1:30 बजे न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी। पीएम मोदी के बैनर और फूलमालाओं से इंजन को सजाया गया था। इंजन दौड़ता हुआ न्यू टूंडला से होकर गुजरा तो एक तरफ सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने तो दूसरी तरफ डीएफसीसी न्यू टूंडला के प्वाइंट्समैन गौतम कुमार ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

डीएफसीसी के अधिकारियों ने किया निर्देशन
टूंडला। न्यू टूंडला स्टेशन पर डीएफसीसी नई दिल्ली से आए ट्रैफिक मैनेजर एसएम श्रीवास्तव, डीजीएम आगरा वीरेंद्र कुमार शर्मा ने अपने अधीनस्थों एएसएम अंशुल शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों का निर्देशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भाजपाई रहे मौजूद
टूंडला। इस खास मौके पर भाजपा सांसद सहित जिला महामंत्री दीपक चौधरी, जयजीव पाराशर, सुशील पौनिया, संजय परमार, पवन चौधरी जोंटी, दिनेश गुप्ता, तरुण शर्मा, शैलेंद्र वाल्मीकि, रामतीर्थ चक सहित भाजपा के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनसेट
सुदर्शन कुमार बने डाउन लांग हॉल के सारथी
टूंडला। न्यू खुर्जा से गुजरी पहली लांग हॉल मालगाड़ी में लोको पायलट सुदर्शन कुमार, असिस्टेंट लोको पायलट मुकेश कुमार एवं सीएलआई बीएस मीणा रहे। वहीं दूसरे लोकोमोटिव कैब में लोको पायलट राजीव रंजन एवं सीएलआई एके उपाध्याय रहे।
खास बातें
ट्रैक पर 1:30 बजे 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से गुजरी पहली डाउन लांग हॉल मालगाड़ियां।
ट्रैक पर 2:27 बजे 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गुजरी दूसरी अप लांग हॉल मालगाड़ी।
दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर कम हुआ मालगाड़ियों का दबाव।
अब समय से पहुंचेगा माल, नहीं होगी देर।
सवारी गाड़ियों की लेटलतीफी की शिकायतें कम होंगी।
इस प्रोजेक्ट की शुरुआत होने से कानपुर, औरैया, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, अलीगढ़ और दिल्ली के व्यापारी भाइयों और किसानों को मिलेगा लाभ।
अभी कुबेरपुर से होगी माल की बुकिंग
टूंडला। डीएफसीसी के इस ट्रैक पर दौड़ने वाली मालगाड़ियों में न्यू टूंडला से माल की बुकिंग कराने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। डीएफसीसी ने इसके लिए अभी यार्ड नहीं बनाया है। फिलहाल में टूंडला या उसके आसपास के क्षेत्र से माल बुक कराने वाले व्यापारियों को कुबेरपुर स्टेशन के पास बने यार्ड में जाकर माल की बुकिंग करानी होगी।

माह के अंत तक अधिकांश ट्रैफिक हो जाएगा डायवर्ट
अभी जो ट्रैफिक दिल्ली-हावड़ा रेलखंड पर है। वो अधिकांश ट्रैफिक डीएफसीसी के ट्रैक पर आ जाएगा। उम्मीद है कि इस माह तक अधिक से अधिक मालगाड़ियां नए ट्रैक पर डायवर्ट हो जाएंगी। इससे व्यापार में आसानी होगी। आज गुजरी ट्रेनों में गेहूं और चावल को भेजा गया है।
वेद प्रकाश, डीएफसीसी पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed