फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railways, sub way

पीडब्ल्यूडी की रफ्तार एक्सप्रेस को रोक रहा रेलवे का रेड सिग्नल

Wed, 02 Oct 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
railways, sub way
कासगंज। लोक निर्माण ने फोरलेन के निर्माण को जो रफ्तार दी है उसमें रेलवे झटका लगा रहा है। सहमति के बावजूद भी रेलवे ने फोरलेन के बीच आ रहे दो अंडरपास पर काम शुरू नहीं कराया है। पीडब्ल्यूडी कई बार पत्र भी लिख चुका है, लेकिन लौटकर रेलवे के अफसरों का कोई संदेश नहीं आया। जिससे फोरलेन का काम बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

कासगंज से एटा के बीच बनाई जा रही फोरलेन सड़क पर लोक निर्माण विभाग अधिकांश काम कर चुका है। अभी भी काम जारी है। इस सड़क के बीच बांकनेर और नदरई के रेलपुर पर अंडरपास बनाए जाने हैं। अंडरपास पर रेलवे को काम कराना है। पहले तो नदरई रेलपुल पर अंडरपास को लेकर काफी विवाद था। रेलवे अंडरपास के लिए तैयार नहीं हो रहा था, लेकिन पीडब्ल्यूडी और रेलवे के अधिकारियों के बीच सहमति वार्ता हुई उसके बाद रेलवे ने अंडरपास की सहमति जताई, लेकिन काम शुरू नहीं किया। काम के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग ने रेलवे के अफसरों को पत्र भी लिखा, लेकिन अफसरों ने कोई भी संदेश नहीं दिया। अब तक रेलवे की प्रगति आख्या शून्य है।
विज्ञापन

आंकड़े पर नजर-
- 8.5 मीटर का फिलहाल मौजूद है अंडरपास।
- 5.5 मीटर के दो अंडरपास बनेंगे।
- 5 करोड़ रुपये रेलवे को दे चुका है पीडब्ल्यूडी
- रेलवे ने अंडरपास पर अभी कोई काम नहीं कराया है। जबकि हम कई बार पत्र भेज चुके हैं। लौटकर उनका कोई संदेश भी नहीं आ रहा है।
- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed