{"_id":"6a8d34858b6049b6e20119c4","slug":"railways-penalizes-123-passengers-for-unnecessary-chain-pulling-in-23-days-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में चेन खींचना पड़ा भारी: 23 दिन में 123 यात्रियों पर कार्रवाई, इतना वसूला गया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में चेन खींचना पड़ा भारी: 23 दिन में 123 यात्रियों पर कार्रवाई, इतना वसूला गया जुर्माना
Tue, 25 Aug 2026 11:51 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:51 AM IST
सार
आगरा रेल मंडल में 1 से 23 अगस्त के बीच बिना उचित कारण ट्रेन की चेन खींचने वाले 123 यात्रियों पर कार्रवाई की गई। रेलवे ने कुछ मामलों में कार्रवाई पूरी कर जुर्माना वसूला है, जबकि अन्य मामलों में प्रक्रिया चल रही है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा मंडल में ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को प्रभावित करने वाली अनावश्यक चेन पुलिंग पर रेलवे कार्रवाई करते हुए 1 से 23 अगस्त तक बिना उचित कारण चेन खींचने वाले 123 लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि कैंट पर 42, आगरा फोर्ट व अछनेरा पर 6-6, कोसीकलां पर 7 और धौलपुर स्टेशन पर 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मंडल में प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच व निगरानी के साथ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशनों पर उद्घोषणा, बैनर-पोस्टर और आरडीएन स्क्रीन के माध्यम से यात्रियों को अनावश्यक चेन पुलिंग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कुछ केस ट्रायल पर हैं। शेष से 1900 रुपये जुर्माना वसूला गया।