फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railways has run 16 special trains for convenience of passengers on Holi from Agra

Agra: होली पर 16 विशेष ट्रेनों का संचालन, वड़ोदरा से लेकर विशाखापट्टनम तक डायरेक्ट ट्रेन; पढ़ें पूरा शेड्यूल

Thu, 14 Mar 2024 01:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 01:30 PM IST
सार

होली पर आगरा से 16 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं। वड़ोदरा से लेकर विशाखापट्टनम तक सीधे ट्रेन मिलेगी। आगे पढ़ें और जानें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल...

विज्ञापन
Railways has run 16 special trains for convenience of passengers on Holi from Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए 16 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। फेरे भी बढ़ाए गए हैं। इससे आगरा समेत आसपास के यात्रियों को त्योहार पर अपने घर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। विशेष ट्रेनों का संचालन 18 मार्च से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 01905/01906 कानपुर सेंट्रल-अहमदाबाद-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 18 मार्च से 29 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार (सात फेरे) और अहमदाबाद से 19 मार्च से 30 अप्रैल तक (सात फेरे) लगाएगी। 09111/09112 वड़ोदरा-गोरखपुर-वड़ोदरा होली स्पेशल ट्रेन वड़ोदरा से 18 मार्च को और गोरखपुर से 20 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन वड़ोदरा से 18 मार्च सोमवार की शाम 7 बजे चलकर मंगलवार की सुबह 7.40 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन

बुधवार को ट्रेन गोरखपुर की सुबह 5 बजे चलकर आगरा फोर्ट स्टेशन पर रात 8 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04165/04166 आगरा कैंट-अहमदाबाद-आगरा कैंट साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 20 मार्च से 24 अप्रैल तक (छह फेरे) और अहमदाबाद से 21 मार्च से 25 अप्रैल तक (छह फेरे) लगाएगी। ट्रेन संख्या 04167/04168 आगरा कैंट-अहमदाबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट से 24 से 28 मार्च तक प्रत्येक रविवार (छह फेरे) और अहमदाबाद से 25 मार्च से 29 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार (छह फेरे) लगाएगी।
 

रेलवे ने गाड़ी संख्या 09195/09196 वड़ोदरा-मऊ-वड़ोदरा होली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन वड़ोदरा से 23 और 30 मार्च को और मऊ से 24 और 31 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन वड़ोदरा से शनिवार शाम 7 बजे रवाना होकर रविवार की सुबह 6.55 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी। मऊ से ट्रेन रविवार को रात 11 बजे चलेगी और सोमवार को सुबह 11.25 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 09183/09184 मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल एसी होली स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 20 मार्च को और बनारस से 22 मार्च को चलेगी। ट्रेन मुंबई सेंट्रल से 20 मार्च बुधवार को रात 10.50 बजे चलकर गुरुवार को शाम 5.40 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। ट्रेन बनारस से शुक्रवार दोपहर 2.30 बजे चलेगी और शाम 7.30 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08475/08476 पुरी-हजरत निजामुद्दीन-पुरी होली स्पेशल ट्रेन पुरी से 22 और 29 मार्च को और हजरत निजामुद्दीन से 23 और 30 मार्च को रवाना होगी। ट्रेन पुरी से शुक्रवार सुबह 4.50 बजे रवाना होकर शनिवार दोपहर 1 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। हजरत निजामुद्दीन से ट्रेन शनिवार को रात 11.35 बजे रवाना होकर रात 3.03 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
 

ट्रेन नं. 08571/08572 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम होली स्पेशल विशाखापट्टनम से 23 और 30 मार्च को और हजरत निजामुद्दीन से 24 और 31 मार्च को चलेगी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रविवार रात 11.35 बजे चलेगी और रात 3.30 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed