{"_id":"6b01187d1a6ddb3a78019d71","slug":"railways-announces-special-trains-via-agra-to-manage-extra-passenger-rush-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के लिए खुशखबरी: आगरा होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, गुजरात का सफर हुआ आसान; देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के लिए खुशखबरी: आगरा होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन, गुजरात का सफर हुआ आसान; देखें पूरा शेड्यूल
Sat, 21 Nov 2026 09:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 09:35 AM IST
सार
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन और अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। इनमें गोरखपुर-वलसाड और गोरखपुर-उधना ट्रेनें आगरा ईदगाह होकर गुजरेंगी, जबकि मालदा टाउन-शकूरबस्ती ट्रेन टूंडला होकर चलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें आगरा होकर गुजरने वाली ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। गोरखपुर-वलसाड विशेष ट्रेन 20 नवंबर को गोरखपुर से चलकर 21 की रात 2:15 से 2:20 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में 05062 वलसाड-गोरखपुर विशेष ट्रेन 21 नवंबर को रात 10:10 बजे वलसाड से चलकर 22 नवंबर को दोपहर 3:40 से 3:45 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी।
गोरखपुर-उधना विशेष ट्रेन 22 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 7:35 बजे चलकर शाम 7:15 से 7:20 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी। वापसी में 05018 उधना-गोरखपुर विशेष ट्रेन 23 नवंबर को दोपहर तीन बजे उधना से चलकर 24 नवंबर को सुबह 7:31 से 7:36 बजे आगरा ईदगाह पहुंचेगी। इसके अलावा मालदा टाउन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन 25 और 26 नवंबर को अतिरिक्त फेरों में चलेगी। यह ट्रेन टूंडला होकर गुजरेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन या एनटीईएस एप पर ट्रेनों की स्थिति जांचने की अपील की है।