{"_id":"5df7ca278ebc3e87ba6442ea","slug":"railway-work-on-trac-kasganj-kasganj-news-agr4204047155","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसलिए कॉशन देकर निकाली गईं ट्रेनें, जानिये आखिर क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसलिए कॉशन देकर निकाली गईं ट्रेनें, जानिये आखिर क्यों
विज्ञापन
कासगंज में रेल ट्रैक पर मरम्मत करते कर्मी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-कानपुर और मथुरा ट्रैक पर कई बार चटकी पटरी से ट्रेने गुजर चुकी हैं। ऐसे में रेलवे का परिचालन विभाग पूर्ण सतर्कता बरत रहा है। जीएम के आगमन से पहले रेल ट्रैकों को मजबूत बनाया जा रहा है। सोमवार को दिनभर परिचालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी ट्रैकों की मरम्मत कराते रहे। इस बीच कई ट्रेनें कॉशन देकर से निकाली गईं।
20 दिसंबर को गोरखपुर क्षेत्र के रेल महाप्रबंधक वार्षिक निरीक्षण करने के लिए कासगंज जंक्शन स्टेशन पर आ रहे हैं। महाप्रबंधक कानपुर, मथुरा और बरेली ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। उनके आगमन को लेकर रेलवे युद्धस्तर पर तैयारियां कर रहा है। कानपुर और मथुरा ट्रैक पर लंबे रूट की भी कई ट्रेनें हैं। सर्दी के मौसम में पूर्व में ट्रैक अक्सर चटक जाते हैं। पिछले साल भी सर्द मौसम में कई बार चटके ट्रैकों के से ट्रेनें गुजर गईं थी।
ट्रैक की सुरक्षा और जीएम के आगमन को लेकर रेलवे के परिचालन और सेक्शन इंजीनियर विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई है। सोमवार को कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, लाइन, यार्ड, ट्रैक और कानपुर ट्रैक के चाड़ी के समीप रेल ट्रैक की मरम्मत की गई। मरम्मतीकरण के दौरान ट्रेनें कुछ देर तक प्रभावित रहीं। कई ट्रेने कॉशन देकर धीमी गति से निकाली गईं।
विज्ञापन
साफ-सफाई और रंगाई-पुताई भी तेज
जीएम के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन और रेलवे के भवनों में साफ सफाई का काम भी चल रहा है। रंगाई पुताई कर भवनों को सजाया संवारा जा रहा है। रेलवे स्टे्रशन के बाहर बने पार्क की भी मरम्मत कराई जा रही है।
की जा रही है तैयारी
- महाप्रबंधक के आमगन को लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। रेल ट्रैक की मरम्मत तो नियमित होती है। सेक्शन इंजीनियर की निगरानी में ट्रैक पर मरम्मत चल रही है- राजेंद्र सिंह, पीआरओ।
नियमित कराते हैं मरम्मत
- जीएम के आगमन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके अलावा ट्रैक की मरम्मत का काम नियमित रूप से कराते रहते हैं- नेहरूलाल मीणा, सीनियर सेक्सन इंजीनियर, कार्य।