फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway,train,good news,passenger

आरक्षित ट्रेन के संचालन को मिली हरी झंडी

Wed, 24 Feb 2021 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
railway,train,good news,passenger
कासगंज। लंबे समय से रेलवे के सुहाने सफर का इंतजार कर रहे यात्रियोंके लिए राहत भरी खबर है। अब जल्द ही अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने ट्रेन संचालन की अनुमति दे दी है। रेलव बोर्ड से अनुमति मिलते ही अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

मार्च में लगे लॉकडाउन से ट्रेनों का संचालन बंद है। अनलॉक में धीमे-धीमे संचालन शुरू हुआ तो वाया कासगंज मात्र 5 जोड़ी साप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक एवं 2 जोड़ी दैनिक स्पेशल ट्रेनें चलीं। यह सभी ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की हैं। आरक्षण प्रक्रिया में यात्रियों को उलझना पड़ता है। ऐसे में यात्री कम दूरी के शहरों तक ट्रेनों से यात्रा करने में बचते रहे। लंबे समय से यात्रियों की मांग उठ रही थी कि अनारक्षित ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए। रेलवे ने अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव भी रेलवे बोर्ड को भेजा, लेकिन रेलवे बोर्ड से अनुमति नहीं मिल पा रही थी। अब बोर्ड ने अनारक्षित ट्रेनें चलाने के लिए हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

तो रेलवे को भी हो रहा नुकसान
रेलवे जो दैनिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, उससे जहां एक ओर यात्रियों को सहूलियत नहीं मिल रही। वहीं दूसरी तरफ रेलवे को भी राजस्व का घाटा हो रहा है, लेकिन अब अनारक्षित ट्रेनें चलेंगी तो रेलवे का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा, कानपुर, बरेली की ओर चलेंगी ट्रेनें
अब तक बरेली की ओर मात्र एक साप्ताहिक ट्रेन चल रही है, जबकि कानपुर की ओर चार ट्रेनें गुजरती हैं। जबकि इन दोनों क्षेत्रों को जाने वाली यह पांचों ट्रेनें मथुरा की ओर भी जाती हैं। अब कासगंज से बरेली, मथुरा, कानपुर की ओर ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी।
- हमने कई बार रेलवे के अधिकारियों से अनारक्षित ट्रेन संचालन की मांग उठाई। रेलवे परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी यह मांग रखी गई। अब अनारक्षित ट्रेनें चलने लगेंगी। - सतीश गुप्ता, सदस्य, परामर्शदात्री रेलवे समिति।
- साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव छोटी दूरी के स्टेशनों पर नहीं है। दैनिक ट्रेनों में आरक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में आसपास के शहरों तक रेलवे से यात्रा करना आसान नहीं था। अब अनारक्षित ट्रेनों से यात्रा आसान होगी। - अंश सक्सेना, यात्री।

- रेलवे बोर्ड से ट्रेनों के संचालन के लिए स्वीकृति मिल गई है। समयसारिणी तैयार की जा रही है। फिर उच्चाधिकारियों को सारिणी भेजी जाएगी। वहां से अनुमोदन मिलने के बाद अनारक्षित ट्रेनें चलेंगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed