फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Railway removed encroachment from Sahawar Gate to Bandhari Kalan

Agra News: रेलवे ने आरपीएफ के सहयोग से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 10 Jan 2023 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Railway removed encroachment from Sahawar Gate to Bandhari Kalan
कासगंज के नगला वाले में जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटवाते स्त्रजनलवे कर्मी और आरपीएफ । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ की मदद से मंगलवार को सहावर गेट से बधारी कलां के मध्य अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे अतिक्रमणकारियों में खलबली रही। अतिक्रमण हटाने के बाद आरपीएफ ने दुबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को जमीन से अतिक्रमण हटाने की नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी होने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो रेलवे प्रशासन और आरपीएफ ने मंगलवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। सहावर गेट से बधारी कलां के बीच अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाए जाने से हड़कंप मच गया। इस दौरान नगला वाले, सहावर गेट, नगला सहजन सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमणकारियों के द्वारा कच्चे निर्माण किए जाने के साथ खोखा आदि रखा गया था। जिसे आरपीएफ ने हटवा दिया। कार्रवाई शुरू होने पर कुछ लोगों ने खुद से अतिक्रमण हटाने में जुट गए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश गौतम ने बताया कि पूर्व में लोगों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी उन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बोले यदि दोबारा रेल की भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो संबंधित के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed