{"_id":"595f764a4f1c1be2398b461a","slug":"railway-protection-force-will-stop-casualty-while-taking-selfie-on-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की छत पर सेल्फी लेने वालों से अब निपटेगा आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की छत पर सेल्फी लेने वालों से अब निपटेगा आरपीएफ
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
करेंट से माौत
- फोटो : file photo
ट्रेनों की छतों पर चढ़कर सेल्फी लेने के चक्कर में लोग ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) की चपेट में आकर जान गंवा रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य बिजली इंजीनियर आलोक गुप्ता ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ और जनसंपर्क विभाग को प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।
स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव और यार्ड में खड़ी ट्रेनों पर हाल में कई लोगोें की छत पर चढ़कर चहलकदमी करने या फोटो खींचने के दौरान ओएचई की चपेट में आकर कई लोगों की मौतें हुई हैं। तीन दिन पूर्व यमुना ब्रिज स्टेशन पर ताजगंज के पक्की सराय का शानू नामक युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया था।
हाईटेंशन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मुख्य बिजली इंजीनियर ने डीआरएम और जनसंपर्क अधिकारियों को भेजे पत्र में झांसी में एक अखबार के फोटोग्राफर के ओएचई की चपेट में आकर हुई मौत के साथ ही स्टेशनों पर हुईं 10 घटनाओं का ब्योरा दिया है। इनमें से कुछ घटनाएं ऐसी हैं, जबकि युवा अपनी सेल्फी लेने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़े थे।
विज्ञापन
उन्होंने पत्र में जनसंपर्क अधिकारियों से कहा है कि ट्रेन की छतों पर चढ़ना कितना खतरनाक है, इसे लेकर स्टेशनों और प्रचार माध्यमों से जागरूकता पैदा करने को कहा है। इसके साथ ही रेल सुरक्षा बल के अफसरों को भी ऐसी घटनाएं रोकने के लिए निर्देश दिए गए हैं।