{"_id":"623e8c2ed5df5e000a4496ac","slug":"railway-know-how-much-time-remove-the-restrictions-in-trains-after-corona-pandemic-railway-gm-gave-important-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कोरोना महामारी: जानिए ट्रेनों में लगी बंदिशें हटने में लगेगा कितना समय, रेलवे जीएम ने दी ये अहम जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कोरोना महामारी: जानिए ट्रेनों में लगी बंदिशें हटने में लगेगा कितना समय, रेलवे जीएम ने दी ये अहम जानकारी
Sat, 26 Mar 2022 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Mar 2022 09:15 AM IST
सार
ट्रेनों में पेंट्री कार, स्टेशनों पर फूड प्लाजा अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। वहीं बेड रोल भी चंद ट्रेनों में दिए जा रहे हैं। रेलवे जीएम ने बताया कि सभी सुविधाओं में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मार्च 2020 से कोविड संक्रमण की शुरुआत से ट्रेनों में कई प्रतिबंध लगाए गए थे। दो साल के बाद साधारण टिकट पर यात्रा की सुविधा भले ही शुरू कर दी गई हो, लेकिन लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में पेंट्री कार और बेडरोल, किराये में रियायत, फूड प्लाजा जैसी सुविधाएं मिलने में वक्त लगेगा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दौरान रेलवे ने अनारक्षित यात्रा बंद कर दी थी। अब स्पेशल ट्रेनों को छोड़कर लगभग सभी ट्रेनों में अनारक्षित यात्रा शुरू कर दी गई है, लेकिन करंट बुकिंग में अब भी मुश्किलें आ रही हैं। रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी में कंबल, चादर, तकिया (बेडरोल) दिए जाने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह सुविधा अब भी सभी ट्रेनों में शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेनों में पका हुआ भोजन की सुविधा के लिए पेंट्री कार सुविधा भी चंद ट्रेनों में ही शुरू हो सकी है। स्टेशनों पर फूड प्लाजा बंद पड़े हैं, जिन्हें कोविड के कारण शुरू नहीं किया जा सका था। रेलवे की ओर से बुजुर्ग, खिलाड़ियों और विशिष्ट जनों को किराये में रियायत की सुविधा भी अभी बंद चल रही है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आगरा आए उत्तर मध्य रेलवे के जीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के बाद भी टिकट में रियायत, पेंट्री कार जैसी सुविधाओं में कुछ वक्त लगेगा। यात्रियों के लिए सुविधाएं लगातार बढ़ाए जाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
सुविधाएं बहाल करे रेलवे: नागरथ
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार नागरथ का कहना है कि राजामंडी स्टेशन पर दो साल बाद भी लिफ्ट का काम अधूरा है। स्टेशनों पर काम अधूरे पड़े हैं। परामर्शदात्री समिति के राजकुमार शर्मा का कहना है कि कोविड के प्रतिबंध खत्म करने की सरकार ने घोषणा कर दी है। ऐसे में रेलवे को भी सभी सुविधाएं बहाल कर देनी चाहिए।