फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   railway

रेलवे की संपत्तियों पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा, फाइलों में नोटिस दफन,

Thu, 06 Feb 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
railway
कासगंज। रेलवे की कई संपत्तियों पर अतिक्रणकारियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। बार बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी हालात जस के तस हैं। रेलवे ने आरपीएफ को इस मामले में लापरवाही बरतने पर फिर से पत्र जारी कर दिया है। इस पर आरपीएफ ने भी दावा किया है कि जल्द ही अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का मुख्यद्वार हो या सहावर गेट इलाके की रेल संपत्तियां। इन सभी पर लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं सहावर गेट इलाके में रेलवे की संपत्ति का अवैध कब्जेदार ठेका भी उठाते हैं। यहां मछली मंडी लगवाकर अतिक्रमण पर टैक्स वसूलते हैं।
विज्ञापन

अभी पिछले महीने निर्माण विभाग ने कासगंज में कई संपत्तियों को चिन्हित कर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश कासगंज रेलवे के अफसरों और रेल पुलिस को दिए है। उस समय स्थानीय अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए गंभीरता दिखाई और कई लोगों को नोटिस भी दिए, लेकिन नोटिस का जवाब फाइलों में दफन होकर रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इज्जतनगर मंडल के डीआरएम ने रेलवे की सभी संपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश फिर से जारी किए है। साथ ही रेल पुलिस की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। जल्द ही मंडल अफसरों ने अतिक्रमण हटाए जाने की रिपोर्ट मांगी है।
अतिक्रमण पर भी वसूली का ठेका
रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर नो पार्किंग है, लेकिन यहां आरपीएफ और जीआरपी की आंखों के सामने ही ई-रिक्शों की भीड़ लगी रहती है। चालक मनमाने ढंग से रिक्शा खड़े कर लेते हैं। इससे यात्रियों को असुविधाएं होती हैं। कई यात्री चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन ई-रिक्शा चालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे। एक चालक ने बताया कि उससे प्रतिदिन ई-रिक्शा खड़ा करने की एवज में ठेका वसूली की जाती है।
आंकड़े की नजर से-
- 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों को दिए गए नोटिस।
- 50 ईरिक्शा प्रतिदिन स्टेशन के मुख्यद्वार पर कर रहे अतिक्रमण।
हटाया जाएगा अतिक्रमण
- जहां-जहां रेलवे की संपत्तियों पर अतिक्रमण हैं, रेल पुलिस अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाएगी। अभियान की तैयारी की जा रही है- सुधीर कुमार झा, आरपीएफ प्रभारी।

दिए जा चुके हैं नोटिस
- अतिक्रमणकारियों को नोटिस दे दिए हैं, लेकिन अभी तक अतिक्रमणकारियों की ओर से नोटिस का जवाब नहीं मिला है। स्टेशन का मुख्यद्वार हो या फिर अन्य रेल संपत्तियां, अतिक्रमण हटवाया जाएगा- नेहरूलाल मीणा, सीनियर सेक्सन इंजीनियर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed