{"_id":"6727b54fff6aee7cc30cddc8","slug":"railway-gate-remained-closed-due-to-technical-fault-jam-occurred-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123271-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तकनीकी खामी के कारण रहा रेलवे फाटक बंद, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तकनीकी खामी के कारण रहा रेलवे फाटक बंद, लगा जाम
Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज-बरेली मार्ग स्थित पहाड़पुर के निकट रविवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रेन निकाले जाने के लिए लगाया गया रेल फाटक तकनीकी खामी के कारण नहीं खुल सका। इसके चलते यहां लंबा जाम लग गया। करीब 15 मिनट बाद तकनीकी खामी दूर होने के बाद रेल फाटक खुल सका। इसके चलते यहां एक घंटे बाद ही वाहन निकल सके।
गांव पहाड़पुर के निकट रेलवे का समपार संख्या 305 बी है। रविवार की सुबह यहां से रेल गुजरने से पूर्व यह स्वचालित फाटक बंद किया गया। रेल गुजरने के बाद तकनीकी खामी के कारण एक बूम तो खुल गया, जबकि दूसरा बूम नहीं खुल सका। एक तरफ का बैरियर न खुलने से फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद ही रेल फाटक खुल सका।
रेल फाटक खुलने के बाद वाहनों ने यहां से जल्दबाजी में निकलने का प्रयास करते हुए अपने वाहन आड़े तिरछे तरीके से फंसा दिए। इस सबके चलते यहां करीब एक घंटे बाद ही जाम खुल सका। इस दौरान जाम में फंसे लोग रेलवे की व्यवस्थाओं को दोष देते हुए नजर आए। जनसंपर्क अधिकारी इज्जत नगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोई तकनीकी खामी नहीं थी। दोनों रेल फाटक एक साथ नहीं खुलते हैं। करीब 30 सेकंड से दो मिनट का समय इसे खुलने में लगता ही है।
विज्ञापन
--